KGMU में धर्मांतरण का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां के एक मुस्लिम रेजिडेंट डॉक्टर ने हिंदू क्लासमेट को प्रेम जाल में फंसाया। शादी की बात चली तो उस पर धर्मांतरण का दबाव बनाया। मना करने पर उसे छोड़ दिया और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगा। इससे पीड़िता काफी डर गई। डिप्रेशन में आकर जहरीला पदार्थ खा लिया। उसका आईसीयू में उपचार चल रहा है। पीड़िता के घरवालों ने मुख्यमंत्री जन सुनवाई पोर्टल और राज्य महिला आयोग में मामले की शिकायत की है। KGMU प्रशासन भी मामले की जांच कर रहा है। जुलाई 2025 में हुई थी दोनों की मुलाकात महिला रेजिडेंट डॉक्टर KGMU हॉस्टल में रहती है। जुलाई 2025 में उसकी मुलाकात साथ में पढ़ाई करने वाले मुस्लिम रेजिडेंट डॉक्टर से हुई। बातचीत का सिलसिला शुरू हुआ। पीड़िता के घरवालों का आरोप है कि मुस्लिम रेजिडेंट डॉक्टर ने बेटी को प्रेमजाल में फंसा लिया। उसका शोषण किया। जब बात शादी की आई तो उसने धर्मांतरण का दबाव बनाया। बेटी राजी नहीं हुई तो उसे छोड़ दिया। इससे बेटी मानसिक रूप से परेशान रहने लगी। हॉस्टल में ही खा लिया जहरीला पदार्थ घरवालों का आरोप है कि इस घटना से बेटी काफी डर गई। इस वजह से 18 दिसंबर को उसने जहरीला पदार्थ खाकर सुसाइड करने का प्रयास किया। उसे ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया, फिलहाल उसका इलाज ICU में चल रहा है। उसकी तबीयत स्थिर बनी हुई है। इस मामले की पीड़िता के घरवालों ने मुख्यमंत्री जन सुनवाई पोर्टल में शिकायत दर्ज कराई है। राज्य महिला आयोग में भी न्याय की गुहार लगाई है। दोनों रेजिडेंट के परिवारजन को बुलाया गया KGMU के प्रवक्ता प्रो. केके सिंह ने बताया कि मामले का संज्ञान लिया गया है। दोनों रेजिडेंट पैथोलोजी फर्स्ट ईयर के स्टूडेंट हैं। पीड़िता ने मुख्यमंत्री पोर्टल और राज्य महिला आयोग में भी शिकायत दर्ज कराई है। दोनों रेजिडेंट के परिवारजन को बुलाया गया है। विश्वविद्यालय प्रशासन महिला डॉक्टर के साथ है। धर्म बदलवाकर दूसरी लड़की से कर चुका है शादी पीड़िता के पिता ने शिकायती पत्र में यह आरोप भी लगाया कि मुस्लिम रेजिडेंट डॉक्टर फरवरी में दूसरी हिंदू लड़की का धर्म परिवर्तन करवाकर विवाह कर चुका है। यह बात उसने छिपाए रखी। जब उनकी बेटी को इसका पता चला तो कहा कि वह उस लड़की को छोड़कर उससे शादी कर लेगा, बशर्ते वह धर्म परिवर्तन कर ले। उनका आरोप है कि पहले बेटी को प्रेमजाल में फंसाया और शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण किया। शादी करने की बात आई तो इस्लाम कुबूल करने के लिए दबाव बनाया। राजी न होने पर मानसिक रूप से भी शोषण किया। बावजूद इसके जब उनकी बेटी नहीं मानी तो उसे छोड़ दिया। जब उनकी बेटी ने बाहर निकलने का फैसला किया तो उसे परेशान करने लगा, जिसके बाद बेटी ने ये उसने फैसला लिया।
https://ift.tt/SV7Tvri
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply