DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

धनंजय सिंह पर FIR कराने वाले के घर पहुंचे संदिग्ध:लखनऊ में कुछ दिन पहले जौनपुर के ब्लॉक प्रमुख पति से हुआ था तनाव

लखनऊ में पूर्व सांसद धनंजय सिंह पर FIR दर्ज कराने वाले कौशल किशोर तिवारी के घर बीती रात 7 संदिग्ध लोग पहुंचे। इस पर कौशल ने डायल-112 पर फोन कर और सुशांत गोल्फ सिटी थाने में लिखित शिकायत दी। उनका कहना है कि वे लोग भारी-भारी बैग लेकर आए थे। उन बैग में जान से मारने की चीजें हो सकती हैं। पिछले दिनों हुए विवाद के बाद विपक्षी (ब्लॉक प्रमुख का पति, पूर्व सांसद) लोग मेरी हत्या करा सकते हैं। लोगों के घर के पास आने की CCTV फुटेज भी है। बता दें कि जौनपुर के महाराजगंज की ब्लॉक प्रमुख मांडवी सिंह के पति विनय सिंह के साथ स्वास्तिका सिटी के लोगों का तनाव हो गया था। आधी रात गेट पर पहुंचे संदिग्ध स्वस्तिका सिटी निवासी कौशल किशोर तिवारी के अनुसार, 2 जनवरी की रात करीब 10 बजकर 22 मिनट पर एक महिला और छह पुरुष उनके घर के मुख्य गेट पर पहुंचे। सीसीटीवी फुटेज में सभी साफ दिखाई दे रहे हैं। अचानक गेट पर लोगों की मौजूदगी देख कौशल तिवारी ने भीतर से आवाज लगाई तो बाहर खड़े लोग गाली-गलौज करते हुए मौके से भाग निकले। घटना के बाद जब सीसीटीवी फुटेज खंगाली गई तो संदिग्धों के चेहरे कैमरे में स्पष्ट नजर आए। इससे आशंका जताई जा रही है कि यह सिर्फ डराने की कोशिश नहीं, बल्कि किसी बड़ी साजिश का हिस्सा भी हो सकता है। फुटेज सामने आने के बाद इलाके के लोगों में भी भय का माहौल बन गया है। स्वास्तिका सिटी में सतर्कता बढ़ाने की तैयारी पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान की जा रही है। मामले की जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, स्वस्तिका सिटी में एक बार फिर बढ़ते तनाव को देखते हुए पुलिस सतर्कता बढ़ाने की तैयारी में है। —————————- पहले की खबर पढ़िए… यूपी के बाहुबली धनंजय सिंह पर FIR : करीबी नेता ने पूर्व सांसद के नाम पर लोगों को धमकाया, लखनऊ में गनर से बोला- गोली मार दो यूपी के बाहुबली पूर्व सांसद धनंजय सिंह पर मंगलवार की शाम लखनऊ में केस दर्ज हुआ है। साथ ही जौनपुर की ब्लॉक प्रमुख मांडवी सिंह के पति विनय सिंह और उनके गनर के खिलाफ भी मुकदमा लिखा गया है। मांडवी सिंह जौनपुर में महाराजगंज ब्लॉक की प्रमुख हैं। उनके पति विनय सिंह लखनऊ की पॉश कॉलोनी की मेन सड़क पर दीवार उठा रहे थे। इसका कॉलोनी के लोगों ने विरोध किया तो विनय सिंह ने धनंजय सिंह को फोन लगा दिया। लोगों ने धनंजय सिंह से बात करने से मना कर दिया। लोगों ने कहा कि राइफल दिखाकर धमकाओगे। इस पर विनय सिंह भड़क उठा। उसने ईंट उठा ली और लोगों को मारने दौड़ पड़ा। विनय अपने साथ 8-10 सरकारी और निजी गनर लेकर पहुंचा था। उनसे गनर से बोला- राइफल निकालो, गोली मार दो। इसके बाद कॉलोनी में भगदड़ जैसे हालात बन गए। (पूरी खबर पढ़िए)


https://ift.tt/xrgvZbi

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *