DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

धनंजय का डर दिखाकर भगाना चाहता है ब्लॉक प्रमुख पति:महिलाएं बोलीं- लखनऊ में घर छोड़कर कहां जाएं

यूपी के बाहुबली पूर्व सांसद धनंजय सिंह पर मंगलवार की शाम लखनऊ में FIR दर्ज हुई है। साथ ही जौनपुर की ब्लॉक प्रमुख मांडवी सिंह के पति विनय सिंह, उनके गनर समेत 10 लोगों के खिलाफ भी मुकदमा लिखा गया है। कॉलोनी के लोगों ने बताया कि विनय रंगबाजी और बाहुबली का नाम लेकर धमकी देता था। राइफल दिखाकर उसने कॉलोनी के एक घर के रास्ते में दीवार खड़ी कर दी। कॉलोनी का रास्ता बंद करके 2 हजार वर्ग फीट जमीन कब्जाना चाहता है। इसके लिए वह काफी समय से कॉलोनी के लोगों को डरा-धमका रहा था। एक माह पहले भी वह अपने गुर्गों के साथ जमीन पर कब्जा करने पहुंचा था। कॉलोनी के लोगों के भारी विरोध के कारण उसे वापस लौटना पड़ा था। उससे लोग डरे हुए हैं। महिलाओं का कहना है कि हमारा घर यहां है तो अब घर छोड़कर कहां जाएं? पहले देखिए जिस जमीन को लेकर विवाद हुआ उसकी 2 तस्वीरें… अब पढ़िए स्थानीय लोगों ने जो कहा… राइफल निकालकर मारने की धमकी दी स्थानीय निवासी कौशल तिवारी ने बताया- महाराजगंज ब्लॉक प्रमुख विनय सिंह यहां पर 4500 स्क्वायर फीट जमीन लिए हैं। इनके मकान से सटा 20 फीट का रास्ता है। वह बैनामे में दर्ज है और सोसाइटी देने वाले ने भी बताया है। विनय सिंह रास्ते में जहां से एंट्री होती है वहां पर एक दीवार खड़ी करते हैं और एक दीवार जहां से बाकी लोगों का घर शुरू हो रहा है, वहां पर खड़ी करते हैं। कॉलोनीवालों ने देखा कि हर तरफ से रास्ता बंद हो जाएगा तो किधर से जाएंगे? इस पर विनय सिंह से बात की गई तो मानने को तैयार नहीं हुए। इस पर 112 पर फोन किया गया। विनय सिंह ने कहा कुछ भी कर लो रास्ता बंद होगा। कॉलोनी वाले एकजुट होकर दीवार तोड़ने लगे तो उसने अपने साथियों के साथ मिलकर राइफल निकाल ली और मारने की धमकी देने लगा। थानेदार ने तहरीर फेंक दी, उलटा मुकदमा दर्ज कर लिया पुलिस मौके पर आई, लेकिन पुलिस की इतनी हिम्मत नहीं हुई कि वह दीवार खड़ी करने के लिए मना कर दे। उल्टा कॉलोनी के लोगों को कहने लगे जो 16 फीट का रास्ता है। उसका इस्तेमाल करें। इसके बाद कॉलोनी वाले सुशांत गोल्फ सिटी थाने पहुंचे, जहां एसएचओ उपेंद्र सिंह मिले। उनको तहरीर दी तो उन्होंने तहरीर फेंक दी। हम लोग निराश होकर वापस आ गए। 20 मिनट बाद पता चला मुझ पर और धीरेंद्र मणि त्रिपाठी पर मुकदमा दर्ज हो गया है। इस बात से हम लोग घबराकर मुख्यमंत्री, राज्यपाल, पुलिस कमिश्नर और हर उच्च अधिकारियों को पत्र लिखा। कमिश्नर से मुलाकात की। उन्होंने तत्काल जांच के आदेश दिए और एसएचओ उपेंद्र सिंह को लाइन हाजिर किया। इसके बाद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ। विनय सिंह ने राइफल निकालकर मारने की धमकी दी स्थानीय निवासी उमा तिवारी ने बताया विनय सिंह काफी दबंग किस्म का आदमी है। जब से मोहल्ले में आना शुरू किया तब से ही माहौल बनाने लगा। 8-10 लड़के और गनर हमेशा साथ रखता है। 29 दिसंबर को जब कब्जा करने लगा तो विरोध किया गया। इस पर राइफल निकालकर मारने की धमकी दी। इसके बाद किसी बड़े नेता को कॉल करके सुनाने लगा। वह नेता थे कि नहीं थे इस चीज की हम लोग को जानकारी नहीं है। पता होता तो मकान ही नहीं लेते स्थानीय निवासी साधना तिवारी ने बताया पिछले 8 साल से यहां पर रह रहे हैं। 2 साल पहले खुद को ब्लॉक प्रमुख बताने वाले विनय सिंह ने अपना मकान बनवाया। इसके बाद सड़क पर कब्जा करने लगा। इसका विरोध करने पर राइफल निकाल लिया और ईंट से करने के लिए सबको दौड़ा लिया। हम लोगों को इतना विवाद नहीं चाहिए। अगर पहले पता होता तो यहां पर मकान ही नहीं लेते। अब मकान छोड़कर कहां चले जाएं? विरोध करने पर विनय मारपीट पर उतारू हो गए सपना रावत ने बताया 2012 में उनके पिता ने जमीन ली थी तो बगल में 2000 स्क्वायर फीट प्लाट का भी बैनामा कराया था। कुछ दिन बाद पता चला कि जमीन विवादित है। 4 अन्य लोगों का कब्जा है। जिसमें से दो लोग जानने वाले दो अज्ञात हैं। 8 नवंबर को विनय उनके घर पहुंचे और जमीन लेने की बात कही। इस पर सपना ने कहा हम लोगों ने 10 लाख रुपए मिल जाए तो कोई दिक्कत नहीं। विनय ने कहा जिस दिन रजिस्ट्री होगी उस दिन पैसा मिल जाएगा। इसके बाद से कोई बातचीत नहीं हुई न मुलाकात हुई। विनय अचानक से सीमेंट की दीवार खड़ी करने लगे तो सभी को लगा कि सुरक्षा के लिए कर रहे होंगे, लेकिन अचानक से अंदर की तरफ ईंटों की सीमेंट बाउंड्री बनाने लगे। इस पर विरोध किया गया तो मारपीट पर उतारू हो गया। मोहल्ले के लोगों में विनय सिंह का खौफ है धीरेंद्र मणि त्रिपाठी ने बताया- पूरे मोहल्ले में विनय सिंह का खौफ है। जिसके चलते कोई भी शिकायत करने को तैयार नहीं हुआ लेकिन जब हद पार हो गई तब मोहल्ले वाले एकजुट हुए। अब समस्या सामने है। विनय सिंह ने डामर के रास्ते को खोदकर खड़ंजा बना दिया। उसके बाद कब्जा करने लगे। वह सड़क पर कब्जा करके बगल में खाली पड़े 2 हजार वर्ग फीट प्लॉट पर कब्जा करना चाहते हैं। दीवार गिरने के बाद जब बच्चे साफ करने लगे तो बच्चों को धमकी देने लगा कि अभी फिर बंदूक निकलेंगे और बोला कि अभी कार्रवाई करने के लिए पूरी फोर्स आएगी। विनय सिंह चिल्ला चिल्ला कह रहे थे कि इस रास्ते को फोर्स बनवाएगी और फोर्स का सीधा मतलब इंस्पेक्टर उपेंद्र सिंह से था। उन्होंने कहा कि अगर विनय यहां पड़ोसी बनने आए थे तो ढंग से रहना था। राइफल बंदूक लाने की क्या जरूरत थी? आखिर उन्हें ऐसा कौन सा खतरा था। धीरेंद्र ने वायरल वीडियो पर बताया कि विनय खुद एक नामी व्यक्ति का नाम ले रहे हैं। हम लोग इस चीज की पुष्टि नहीं कर सकते हैं। उन्होंने जिसका नाम लिया, हम लोग एप्लिकेशन में वही नाम लिखे थे, जिसके आधार पर मुकदमा दर्ज हुआ। अब जानिए विवाद की जड़ क्या है… दो हजार वर्ग फीट विवादित जमीन पर टिकी नजर कॉलोनी के लोगों का कहना है कि विनय की नजर खाली पड़ी दो हजार वर्ग फीट जमीन पर है। जिसका तीन लोगों में विवाद चल रहा है। इसका कोर्ट में केस भी चल रहा है। विनय उस जमीन पर कब्जा करना चाहता है। उस जमीन तक पहुंचने के लिए विनय सड़क के लिए छोड़ी गई जमीन पर कब्जा करना चाहता है। एक महीने पहले भी विनय सिंह जमीन पर कब्जा करने पहुंचा था। मोहल्ले के विरोध की वजह से चला गया। एक घर का गेट तक बंद कर दिया लोगों का कहना है आरोपी विनय काफी दबंग किस्म का है। कोई अगर विरोध करना चाहे तो तुंरत राइफल निकालकर जान से मारने की धमकी देता है। सड़क पर कब्जे करने के चक्कर में एक मकान के गेट के पास से दीवार खड़ी कर दी। जिससे मकान खरीदने वाले का निकलना मुश्किल हो गया। उसने विरोध किया जान से मारने की धमकी देने लगा। अब जानिए क्या है पूरा मामला… धनंजय सिंह का रिश्तेदार बताकर लोगों को धमकाता था लखनऊ में सुल्तानपुर रोड पर स्वस्तिका सिटी है। इसी इलाके में बाहुबली धनंजय सिंह और कोडीन कफ सिरप मामले में जेल भेजे गए बर्खास्त सिपाही आलोक सिंह की आलीशान कोठी है। इसी स्वस्तिका सिटी के एक दूसरे हिस्से में तमाम अन्य लोग रहते हैं। इसी में जौनपुर के महाराजगंज की ब्लॉक प्रमुख मांडवी सिंह के पति विनय सिंह का भी मकान है। वह खुद को बाहुबली धनंजय सिंह का रिश्तेदार बताकर लोगों को धमकाता था। कॉलोनी की सड़क पर बनाई दीवार तो भड़के लोग कॉलोनी में दक्षिण दिशा की ओर 20 फीट चौड़ी डामर सड़क है। बीते करीब 20 वर्षों से कॉलोनी के लोग इसी सड़क से गुजरते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि इसी सड़क से रोजाना महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग आते-जाते हैं। आरोप है कि ब्लॉक प्रमुख मांडवी सिंह के नाम दर्ज प्लॉट से सटी इस सड़क को 29 दिसंबर, सोमवार को दीवार बनाकर बंद कराने का प्रयास किया गया। उसने राइफल भी दिखाई। लोगों ने विरोध किया तो ईंट लेकर मारने दौड़ा प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, विनय सिंह 29 दिसंबर, सोमवार को अपने सरकारी गनर के साथ 8 से 10 निजी गार्ड्स को लेकर मौके पर पहुंचा। कॉलोनी के लोगों ने रास्ता बंद करने का विरोध किया। इस पर विनय सिंह भड़क गया। ईंट उठाकर कॉलोनी के लोगों को मारने दौड़ा। लाइसेंसी राइफल और बंदूक निकालकर लोगों को जान से मारने की धमकी दी। कॉलोनी में अफरातफरी मच गई और लोग डर के मारे इधर-उधर भागते नजर आए। युवक को जाति-सूचक गालियां देकर पीटा घटना के दौरान रामू नामक युवक के साथ मारपीट की गई। आरोप है कि जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए जान से मारने की नीयत से उस पर हमला किया गया, जिससे वह बेहोश हो गया। कॉलोनीवासियों ने उसे पानी के छींटे मारकर होश में लाया। इस घटना के बाद से लोग दहशत में हैं। पूर्व सांसद धनंजय सिंह को फोन लगाकर कहा- बात करो कॉलोनीवासियों का आरोप है कि विनय सिंह खुद को पूर्व सांसद धनंजय सिंह का रिश्तेदार बताता है और लोगों को डराने के लिए फोन पर उनसे बात भी कराता है। घटना के समय भी फोन पर बातचीत कराकर जान से मरवाने की धमकी दिलवाई। पीड़ितों के अनुसार, इससे जुड़े वीडियो उनके पास मौजूद हैं, जो अब सोशल मीडिया पर भी सामने आ चुके हैं। पुलिस ने कॉलोनी के लोगों पर ही दर्ज कर दिया मुकदमा विनय सिंह की शिकायत पर सुशांत गोल्फ सिटी थाने में 29 दिसंबर की शाम कॉलोनी के कौशलेंद्र तिवारी, धीरेंद्र मणि त्रिपाठी 10-15 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया। इससे कॉलोनी के लोग आक्रोशित हो गए। उन्होंने 30 दिसंबर को लखनऊ पुलिस कमिश्नर अमरेंद्र सिंह सेंगर से मुलाकात की। उन्हें पूरी घटना की जानकारी दी। पुलिस कमिश्नर ने सुशांत गोल्फ सिटी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर उपेंद्र सिंह को लाइन हाजिर कर दिया। मामले में विनय सिंह, बाहुबली धनंजय सिंह , विनय सिंह के सरकारी गनर और 8-10 अज्ञात के खिलाफ 11 धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ। ————– संबंधित खबर भी पढ़िए… यूपी के बाहुबली धनंजय सिंह पर FIR:करीबी नेता ने पूर्व सांसद के नाम पर लोगों को धमकाया, लखनऊ में गनर से बोला- गोली मार दो यूपी के बाहुबली पूर्व सांसद धनंजय सिंह पर मंगलवार की शाम लखनऊ में केस दर्ज हुआ है। साथ ही जौनपुर की ब्लॉक प्रमुख मांडवी सिंह के पति विनय सिंह और उनके गनर के खिलाफ भी मुकदमा लिखा गया है। पूरी खबर पढ़े


https://ift.tt/brON8LE

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *