लखनऊ SGPGI के पेन और पैलिएटिव केयर क्लिनिक के डॉक्टर ने जाम कंधे और बांह के तेज दर्द से पीड़ित 51 साल की महिला को PRP (प्लेटलेट रिच प्लाज्मा) थेरेपी से राहत दी है। इसे चिकित्सा भाषा में मिप्सी तकनीक कहते हैं। इस उपचार से महिला का जाम कंधा खुल गया है। सूजन और दर्द से बड़ी राहत मिली है। अब महिला पहले की तरह रोजमर्रा के काम कर सकती है। संस्थान के पेन और पैलिएटिव केयर क्लिनिक के डॉ.सुजीत गौतम ने बताया कि देवरिया निवासी सुमन पाण्डेय का कई माह से कंधा जाम था। कंधे और बांह में तेज दर्द से परेशान थी। हाथ उठाना मुश्किल था। फ्रोजन शोल्डर (एडहेसिव कैप्सूलाइटिस) से पीड़ित महिला SGPGI की OPD में आयी। महिला को भर्ती कर प्लेटलेट-रिच प्लाज्मा थेरेपी दी गई। कंधे के कुछ व्यायाम करवाए गए। दर्द के साथ ही कंधे के मूवमेंट में सुधार हुआ। रोजमर्रा की जिंदगी आसान हुई है। 3 साल तक के लिए मिली राहत डॉ.सुजीत ने बताया कि इस थेरेपी से रोगी को करीब तीन वर्ष तक राहत मिलती है। फ्रोजन शोल्डर की समस्या चोट लगने या दर्द से हो सकता है। इसके अलावा डायबिटीज रोगियों में इसका जोखिम अधिक होता है। पेन क्लीनिक में एक वर्ष में 50 से ज्यादा इस समस्या के मरीजों को पीआरपी थेरेपी देकर राहत दी गई है। पेन मैनेजमेंट केयर क्लिनिक नवीन OPD में रोजाना संचालित होती है।
https://ift.tt/neu1NYZ
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply