DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

दो साल के प्रेम के बाद समरीन बनी रूही:कोर्ट के आदेश पर अंकित से हिंदू रीति-रिवाज से की शादी, मां ने दर्ज कराई थी FIR

संभल में दो साल से चल रहे प्रेम संबंध ने आखिरकार शादी का रूप ले लिया। हजरतनगर गढ़ी थाना क्षेत्र के नवाड़ा गांव की रहने वाली समरीन ने अपने प्रेमी अंकित के साथ हिंदू रीति-रिवाज से विवाह कर लिया। शादी के बाद समरीन ने अपना नाम बदलकर रूही रख लिया है। इस विवाह को लेकर दोनों को परिवार के विरोध और कानूनी प्रक्रिया का सामना करना पड़ा, लेकिन अदालत और बाल कल्याण समिति (CWC) के आदेश के बाद दोनों ने नया जीवन शुरू किया। स्कूल से शुरू हुआ प्रेम, साथ रहने का लिया फैसला जानकारी के अनुसार, समरीन (पुत्री अश्क) और अंकित (पुत्र शेरवान) एक ही स्कूल में पढ़ते थे। इसी दौरान दोनों के बीच प्रेम संबंध हो गया। करीब दो साल तक दोनों का रिश्ता चला। समाज और परिवार के डर से अंकित शुरुआत में शादी को लेकर असमंजस में था। इसी बीच 27 जनवरी को समरीन घर छोड़कर अंकित के घर पहुंच गई और उसके साथ रहने की इच्छा जताई।
परिवार की शिकायत पर पुलिस ने लिया संज्ञान समरीन के घर से चले जाने की सूचना पर उसकी मां महजान ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की और अदालत में पेश किया। अदालत में दोनों ने खुद को बालिग बताया। समरीन ने स्पष्ट रूप से अंकित के साथ रहने और विवाह करने की इच्छा जताई। CWC के सामने दर्ज हुए बयान थाना प्रभारी सुधीर पंवार ने बताया कि युवती को बाल कल्याण समिति (CWC) के सामने पेश किया गया था। वहां समरीन ने स्वेच्छा से अंकित के पक्ष में बयान दिए। 2 फरवरी को बयान दर्ज होने के बाद CWC ने युवती को लड़के के सुपुर्द कर दिया। इसके बाद दोनों ने हिंदू रीति-रिवाज से विवाह कर लिया। शादी के बाद समरीन ने हिंदू धर्म अपनाते हुए अपना नाम रूही रख लिया। अंकित के परिवार ने उसे स्वीकार कर लिया है। अंकित की मां ने बताया, लड़की खुद हमारे घर आई थी। उसने कहा था कि वह हिंदू रीति-रिवाज से शादी करना चाहती है। अब वह हमारे परिवार का हिस्सा है। हम बस यही चाहते हैं कि दोनों सुरक्षित और खुश रहें। पढ़ाई और धर्म की दीवार लांघकर लिया फैसला जानकारी के मुताबिक, अंकित ग्रेजुएट है, जबकि समरीन आठवीं तक पढ़ी है। दोनों ने धर्म और सामाजिक दबाव को नजरअंदाज करते हुए साथ जीवन बिताने का निर्णय लिया। हालांकि, लड़की पक्ष ने शुरू में विरोध किया, लेकिन कानूनी प्रक्रिया के बाद मामला शांत हो गया। एएसपी (उत्तरी) कुलदीप सिंह ने बताया, मामले की पूरी जांच की गई। युवती बालिग पाई गई है और उसने अपनी इच्छा से युवक के साथ जाने की बात कही है। CWC के आदेश पर उसे लड़के के सुपुर्द कर दिया गया है। सुरक्षा के लिहाज से पुलिस लगातार निगरानी रखे हुए है। दोनों गांव छोड़कर कहीं चले गए घटनाक्रम के बाद दोनों गांव छोड़कर किसी सुरक्षित स्थान पर चले गए हैं। गांव में दोनों परिवार रहते हैं और किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस सतर्क है।


https://ift.tt/N1BK0ZE

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *