बलिया में दोहरा हत्याकांड के मुख्य आरोपी रोबिन सिंह के घर के बाहर पुलिस बुलडोजर लेकर पहुंची है। शनिवार को रोबिन सिंह ने मऊ की नगर कोतवाली में सरेंडर किया था। उस पर 50 हजार का इनाम घोषित किया गया था। रविवार को स्पेशल मजिस्ट्रेट के सामने पेशी के लिए ले जाते समय रॉबिन सिंह लंगड़ाते हुए दिखाई दिया। परिवार ने पुलिस पर उसकी पिटाई का आरोप लगाया। रॉबिन सिंह मऊ और बलिया जनपदों में हुए दोहरे हत्याकांड का मुख्य आरोपी है। उसने शनिवार शाम को अपने परिवार और अधिवक्ता के साथ मऊ कोतवाली में आत्मसमर्पण किया था। इस नाटकीय आत्मसमर्पण के बाद से ही पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे थे। रविवार को जब मऊ पुलिस रॉबिन सिंह को कोतवाली से न्यायालय में पेश करने के लिए ले जा रही थी, तो एक चौंकाने वाला दृश्य सामने आया। थाने से बाहर निकलते समय रॉबिन सिंह लंगड़ाते हुए दिखाई दिया, जबकि इससे पहले वह सामान्य रूप से चल रहा था। मीडियाकर्मियों द्वारा पूछे जाने पर रॉबिन सिंह ने सीधे तौर पर मऊ कोतवाली पुलिस पर दुर्व्यवहार और पिटाई का आरोप लगाया। कहा कि कोतवाली में उनके साथ “अच्छा व्यवहार नहीं किया गया”, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई।
https://ift.tt/vynLs7W
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply