DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

दोषी ठहराते ही कोर्ट से भागा दुष्कर्म का आरोपी:पॉक्सो कोर्ट ने कस्टडी का आदेश दिया, 9 साल पहले बच्ची के साथ किया था दुष्कर्म

अलीगढ़ में सोमवार को विशेष न्यायाधीश पॉक्सो कोर्ट ने दुष्कर्म के एक आरोपी को दोषी करार दिया। दोषी ठहराए जाने के तुरंत बाद आरोपी कोर्ट परिसर से फरार हो गया। यह फैसला विशेष न्यायाधीश प्रदीप कुमार राम की अदालत ने सुनाया। घटना के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। दुष्कर्म के दोषी के फरार होने की सूचना पर थाना सिविल लाइंस पुलिस कोर्ट पहुंची और आरोपी की तलाश में जुट गई। यह मामला 4 अगस्त 2017 का है। अब विस्तार से जानिए पूरा मामला… 10 साल की बच्ची से किया था दुष्कर्म
आरोपी का नाम जितेंद्र सिंह पुत्र बद्री प्रसाद है। वह जवां थाना क्षेत्र के पिलौना गांव का निवासी है। 4 अगस्त 2017 को आरोपी ने पड़ोस में रहने वाली 10 साल की बच्ची को खेलने के बहाने अपने चाचा के मकान में ले गया। वहां उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। बच्ची की चीख सुनकर उसके माता-पिता और भाई मौके पर पहुंचे। परिजनों को आता देख आरोपी मौके से फरार हो गया। इसके बाद परिजन बच्ची को गंभीर हालत में अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसे भर्ती कराया गया। मामले में एफआईआर दर्ज कराई गई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मेडिकल रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि हुई थी
मुकदमे की सुनवाई के दौरान विशेष लोक अभियोजक लव बंसल और संजय शर्मा ने अभियोजन पक्ष की ओर से पैरवी की। पीड़िता ने अदालत में अपने बयान दर्ज कराए और आरोपी की पहचान की। मेडिकल रिपोर्ट में डॉक्टर उजमा खान ने पुष्टि की कि पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया गया था। वहीं स्कूल रिकॉर्ड के अनुसार, घटना के समय पीड़िता की उम्र महज 9 वर्ष 4 माह थी। न्यायिक अभिरक्षा में लेने के दिए थे आदेश
​हालांकि, आरोपी जमानत पर बाहर था। सोमवार को न्यायाधीश प्रदीप कुमार राम ने पत्रावली पर मौजूद साक्ष्यों और गवाहों के बयानों के आधार पर जितेंद्र प्रसाद को धारा 3/4 पॉक्सो एक्ट के तहत दोषी करार दिया। कोर्ट ने आदेश दिया कि अभियुक्त को तुरंत न्यायिक अभिरक्षा में लिया जाए, जिससे सजा के प्रश्न पर सुनवाई की जा सके। पहले भी अदालत से फरार हो चुका है आरोपी
एडीजीसी पॉक्सो संजय शर्मा ने बताया कि यह मुकदमा पहले पॉक्सो न्यायालय प्रथम में चल रहा था। करीब एक माह पहले जब अदालत फैसला सुनाने की तैयारी में थी, तब आरोपी को इसकी भनक लग गई। उस समय आरोपी न्यायालय परिसर के बाहर बैठा था और वहीं से फरार हो गया। बाद में अदालत की ओर से वारंट जारी किए गए, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था। वर्तमान में यह मुकदमा पॉक्सो न्यायालय द्वितीय में चल रहा है। कस्टडी में लेने की बात सुनते ही कोर्ट से भागा
विशेष लोक अभियोजक लव बंसल ने बताया कि करीब 9 साल पहले आरोपी जितेंद्र ने नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था। मुकदमा दर्ज होने के बाद आरोपी को जेल भेजा गया था और मेडिकल समेत अन्य साक्ष्यों से अपराध की पुष्टि हुई थी। उन्होंने बताया कि सोमवार को अदालत ने आरोपी को दोषी करार दिया था, लेकिन जैसे ही आरोपी ने कस्टडी में लिए जाने की बात सुनी, वह कोर्ट से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही सजा पर फैसला सुनाया जाएगा। ———————–
ये खबर भी पढ़ें….
अविमुक्तेश्वरानंद बोले- अयोध्या GST अफसर ने थूककर चाटा:भैंस के मांस के नाम पर गौमांस विदेशों में भेजा जा रहा शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने अयोध्या के GST डिप्टी कमिश्नर प्रशांत सिंह इस्तीफा वापस लेने पर तंज कसा। उन्होंने हंसते हुए कहा- बरेली मजिस्ट्रेट के इस्तीफा देने के बाद जो त्याग पत्र दिलवाया गया था। वो वापस हो चुका है। आदमी थूक कर चाट चुका है। हमने तभी कहा था कि ये जो त्याग पत्र दिया गया है वो चार दिन में वापस होगा। और वही हुआ। पढ़ें पूरी खबर…


https://ift.tt/ZHLQo9f

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *