जरूरतमंदों को सर्दियों में राहत पहुंचाने के लिए दैनिक भास्कर एप का वस्त्रदान अभियान लगातार जारी है। लोगों से दान किए हुए वस्त्र एकत्रित करने के बाद इन्हें शहर में जरूरतमंदों तक पहुंचाया जा रहा है, जिससे उन्हें भीषण सर्दी से बचाया जा सके। शहर में विभिन्न संगठनों के माध्यम से यह अभियान चलाया जा रहा है। जरूरतमंदों के लिए फजलगंज इंडस्ट्रियल एरिया और बर्रा-7 वरुण चौक में स्टॉल्स लगाए गए और जरूरतमंदों को वस्त्र दिए गए। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ एकजुट हो गई और लोगों ने अपनी जरूरत के लिए वस्त्र प्राप्त किए। अभियान से जुड़े विभिन्न गणमान्य दैनिक भास्कर का वस्त्रदान अभियान फजलगंज में इंडस्ट्रियल एरिया की शिविट स्ट्रीट में चलाया गया। इसमें बड़ी संख्या में जरूरतमंद लोग स्टॉल में पहुंचे। इस दौरान FIITA मेंबर भी मौजूद रहे। इसमें उमंग अग्रवाल, अजीत मिश्रा, शिवम बेरीवाल, गिरीश चंद्र गुप्ता, अजीत मिश्रा शामिल रहे। वहीं वरुण चौक बर्रा-7 में लगाए गए कैंप में समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष वीर सेन यादव के साथ धर्मेंद्र त्रिवेदी, सपा नगर उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह उर्फ बड़े ठाकुर, महेंद्र सिंह, गुड्डू यादव, अजय श्रीवास्तव समेत विभिन्न लोग मौजूद रहे और भास्कर के अभियान से जुड़कर जरूरतमंदों को वस्त्र दिए।
https://ift.tt/xDo6hnI
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply