कानपुर के ग्रीन पार्कअन्तराष्ट्रीय स्टेडियम के सीनियर पिच क्यूरेटर शिवकुमार का मंगलवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे हृदय गति रुकने से निधन हो गया। वह छह से नौ फरवरी के बीच ग्रीन पार्क में होने वाले कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी मुकाबले की तैयारियों में जुटे हुए थे। स्टेडियम की मुख्य पिच पर कार्य कर रहे थे, तभी अचानक गिर पड़े।
यूपीसीए के नोडल अधिकारी सुजीत श्रीवास्तव और स्टाफ उन्हें नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से उन्हें कार्डियोलॉजी रेफर किया गया। हालांकि अस्पताल के गेट पर ही उनकी सांसें थम गईं। उनका अंतिम संस्कार बुधवार को उनके गृह जनपद बरेली में किया जाएगा। उनकी पत्नी और दोनों बेटे पुणे में रहते हैं, जिन्हें घटना की सूचना दे दी गई है। शव को देर रात बरेली भेज दिया गया।
शिवकुमार के निधन की सूचना मिलते ही ग्रीन पार्क स्टेडियम में शोक की लहर दौड़ गई। यूपीसीए, खेल विभाग, विभिन्न खेल संघों के अधिकारी, खिलाड़ी और कर्मचारी बड़ी संख्या में अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे और श्रद्धांजलि अर्पित की। बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला सहित कई क्रिकेट प्रशासकों और खिलाड़ियों ने इसे उत्तर प्रदेश क्रिकेट के लिए अपूरणीय क्षति बताया। देश के प्रमुख पिच क्यूरेटर मे शामिल रहे…
शिवकुमार ने अपने करियर की शुरुआत खेल विभाग में बतौर इलेक्ट्रीशियन की थी। बरेली से ग्रीन पार्क स्थानांतरण के बाद वह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम की प्रतिष्ठा से इतने प्रभावित हुए कि पिच क्यूरेशन को ही अपना जीवन बना लिया। नब्बू शाह की देखरेख में उन्होंने इस कला को सीखा और तत्कालीन आरएसओ ब्रजेंद्र कुमार के प्रोत्साहन से देश के श्रेष्ठ पिच क्यूरेटरों में स्थान बनाया। 2005 से अब तक सभी राष्ट्रीय मैच लिये पिच तैयार की…
बीसीसीआई की परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद वह सीनियर पिच क्यूरेटर और सेंट्रल जोन प्रभारी बने। उन्होंने ग्रीन पार्क में 2005 से अब तक खेले गए सभी अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों के लिए विकेट तैयार की। भारत का 500वां टेस्ट हो या आईपीएल, हर बड़े आयोजन में उनकी बनाई पिचों की सराहना हुई।राहुल द्रविड़, सचिन तेंदुलकर, महेंद्र सिंह धोनी, विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे दिग्गज खिलाड़ी भी उनके कार्य की खुले मंच से प्रशंसा कर चुके हैं। ग्रीन पार्क की पिच लाल मिट्टी से बनाना चाहते थे… ग्रीन पार्क में लाल मिट्टी की पिच बनाने का उनका सपना अधूरा रह गया, शिव कुमार चाहते थे। उन्होंने महाराष्ट्र से लाल मिट्टी भी मंगवा ली थी। लेकन उससे पहले नीति को कुछ और ही मंजूर था। लेकिन उनका योगदान भारतीय क्रिकेट इतिहास में सदैव अमर रहेगा। 2007 में सौरभ गांगुली ने दिया था ईनाम… भारत-पाकिस्तान वनडे क्रिकेट मैच में शिव कुमार ने पिच तैयार की थी, इसके बाद मैच भारत ने जीता था। भारतीय टीम के कप्तान सौरभ गांगुली ने शिव कुमार की तारीफ की थी। इसके बाद उन्हें 15000 रूपाये इनाम दिया था।
https://ift.tt/OC6pZ4g
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply