DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

देश की पहली मशीन बनाएंगी ‘फूल से भस्म’:लखनऊ में हुआ शुभारंभ, कम कीमत पर मिलेगा भस्म

प्राचीन श्रीमनकामेश्वर मंदिर में शनिवार को देश की पहली ‘फूल से भस्म’ बनाने वाली मशीन का शुभारंभ किया गया। इस पहल के तहत मंदिर परिसर में एक भस्म बिक्री केंद्र भी खोला गया है, जिससे श्रद्धालुओं को कम मूल्य पर शुद्ध भस्म उपलब्ध हो सकेगी। मशीन का उद्घाटन मंदिर के महंत देव्यागिरि और वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद (CSIR) की महानिदेशक डॉ.एन. कलाइसेल्वी ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान वैदिक मंत्रोच्चार के साथ सनातन परंपराओं का पालन किया गया। आस्था और विज्ञान का समन्वय मुख्य अतिथि डॉ.एन कलाइसेल्वी ने भगवान भोलेनाथ का विधि-विधान से पूजन किया। उन्होंने इस पहल की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह आस्था और विज्ञान का एक महत्वपूर्ण समन्वय है।इस परियोजना में राष्ट्रीय वनस्पति अनुसंधान संस्थान (NBRI) ने तकनीकी सहयोग प्रदान किया है। एनबीआरआई के वैज्ञानिकों की सहायता से तैयार की गई यह मशीन मंदिर में चढ़ाए गए फूलों को वैज्ञानिक प्रक्रिया से भस्म में बदलेगी। महंत देव्यागिरि ने बताया कि यह देश का पहला मंदिर है जहां फूलों से भस्म बनाने का कार्य व्यवस्थित और वैज्ञानिक तरीके से शुरू हुआ है। पर्यावरण संरक्षण और धार्मिक आस्था का प्रतीक मंदिर में प्रतिदिन लगभग आधा किलो शुद्ध भस्म का उत्पादन होने का अनुमान है। श्रद्धालु इस भस्म को मंदिर परिसर में स्थापित बिक्री केंद्र से कम मूल्य पर खरीद सकेंगे।महंत देव्यागिरि ने इस पहल को पर्यावरण संरक्षण और धार्मिक आस्था के संगम का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि इससे चढ़ाए गए फूल अब कचरे में नहीं जाएंगे, बल्कि पवित्र भस्म के रूप में भक्तों को पुनः प्राप्त होंगे। इस अवसर पर एनबीआरआई के निदेशक, वरिष्ठ वैज्ञानिक, मंदिर के सेवादार और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।


https://ift.tt/Jr8cM3C

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *