बाराबंकी जिले के देवा शरीफ दरगाह से करीब 70 मीटर बाहर में एक हिंदू युवक के साथ मारपीट की गई। फिर जबरन उसका तिलक धुलवा दिया गया। इस घटना से इलाके में तनाव फैल गया है। युवक अपने पड़ोस की मुस्लिम महिला के साथ दरगाह चादर चढ़ाने आया था। पुलिस ने इस मामले में एक युवक को हिरासत में लिया है। मामला गुरुवार का है। इसका वीडियो अब सामने आया है। वीडियो में दिख रहा है कि एक युवक की गर्दन टोपी लगाए व्यक्ति दबोच रखा है। उसे एक दुकान पर ले जाता है, वहां बोतल उठाता है और उसके सिर पर डाल देता है। देखिए घटना तस्वीरें… पड़ोसी मुस्लिम महिला के साथ आए थे दरगाह पर चादर चढ़ाने बाराबंकी के दशहराबाद निवासी हरीश शर्मा अपनी पड़ोसी एक मुस्लिम महिला के साथ दरगाह पर चादर चढ़ाने आए थे। हरीश शर्मा के अनुसार, जब महिला चादर चढ़ाने के लिए अंदर गई, तब वह बाहर चने खाकर दरगाह की ओर बढ़ रहे थे। इसी दौरान, वहां मौजूद कुछ दुकानदारों में से एक व्यक्ति ने उन्हें ‘ओए पंडित’ कहकर रोक लिया। फिर थप्पड़ मारे। आरोप है कि इसके बाद युवक को जबरन पकड़ लिया गया और उसके माथे पर लगा तिलक धुलवाया गया। पीड़ित का कहना है कि विवाद के दौरान उसके साथ अभद्र व्यवहार किया गया और हाथापाई भी हुई। घटना के बाद उसने पुलिस से उचित कार्रवाई की मांग की है। घटना के बाद पीड़ित हरीश शर्मा ने देवा कोतवाली पहुंचकर पुलिस को लिखित शिकायत दी है। पुलिस ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और जांच के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी। आरोपी हिरासत में, पूछताछ जारी पुलिस के अनुसार, शिकायत के आधार पर संबंधित व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पुलिस ने बताया कि घटना से संबंधित उपलब्ध वीडियो फुटेज को भी जांच में शामिल किया गया है, ताकि पूरे घटनाक्रम की सही स्थिति स्पष्ट हो सके। मजार पर आई मुस्लिम महिला आयशा बानो ने बताया कि उनके पड़ोस का लड़का हरीश शर्मा जो उन्हें लेकर मजार आया था। उसके साथ दुकानदार ने मारपीट की और उसके माथे पर लगा तिलक धोया।
वीडियो के आधार पर एफआईआर दर्ज होगी वरिष्ठ उप निरीक्षक (SSI) धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो और पीड़ित की शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वीडियो की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। मामले में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा और कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। इधर, देवा शरीफ कमेटी के मैनेजर हसन साद मोहम्मद से दैनिक भास्कर ने बात की। उन्होंने बताया कि जो घटना हुई वह निंदनीय है और घटनास्थल दरगाह परिसर के बाहर का है पुलिस पूरे मामले की जांच करेगी। —————
ये खबर भी पढ़ें…
देवर की शादी से पहले महिला सिपाही ने जान दी:मासूम बेटी रोए जा रही; लखनऊ में तैनात प्रीति ने लव-मैरिज की थी
हरदोई में महिला सिपाही ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। महिला सिपाही प्रीति सिंह (34) लखनऊ के इंदिरानगर थाने में तैनात थी। प्रीति ने घरवालों के खिलाफ जाकर सौरभ से 12 साले पहले लव मैरिज की थी। 7 महीने पहले ही बेटी को जन्म दिया था। घरवालों की नाराजगी की वजह से शादी के बाद से ही दोनों सौरभ के चाचा के घर पर रहते थे। पूरी खबर पढ़ें…
https://ift.tt/t73Qwb2
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply