DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

देवर ने भाभी की गला रेतकर हत्या की:प्रेम-प्रसंग में बाधक बन रही थी, टोकने पर गर्लफ्रेंड की मां ने किया था सुसाइड

सुलतानपुर में प्रेम प्रसंग में बाधक बनने पर देवर ने भाभी का गला रेतकर हत्या कर दी। घटना गुरुवार दोपहर करौंदीकला थाना क्षेत्र के ख्वाजापुर गांव में हुई। ग्रामीणों ने आरोपी देवर को चाकू सहित पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
गुरुवार दोपहर निशा घर के बाहर छप्पर में बैठी थीं। तभी आदित्य मौर्य ने चाकू निकालकर उनका गला रेत दिया। चीख-पुकार सुनकर जब तक परिजन और आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचते, निशा की मौत हो चुकी थी। उनका आधा गला कटा हुआ था और जमीन पर काफी खून फैला था। ग्रामीणों ने हत्या में प्रयुक्त चाकू सहित आदित्य को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। शव को कब्जे में लेकर विधिक प्रक्रिया पूरी की जा रही है। 28 जनवरी परिवार आया था गांव दरअसल उधरनपुर गांव निवासी पवन मौर्य अपनी पत्नी निशा मौर्या, 5 वर्षीय पुत्री श्रेया और चाचा राम वचन मौर्य के पुत्र आदित्य मौर्य के साथ गुजरात के सूरत शहर में नौकरी करते थे। 21 जनवरी को सभी निशा के मायके कानपुर आए थे। इसके बाद 28 जनवरी को वे पवन मौर्या के नाना गुरुदीन के ख्वाजापुर स्थित घर पहुंचे थे। आदित्य का मुंबई में रहने वाली एक रिश्तेदार युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। निशा मौर्या को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने आदित्य को टोका और बाद में घरवालों को भी बता दिया। इस बात से हुई बदनामी के कारण प्रेमिका की मां ने 5 जनवरी को मुंबई में आत्महत्या कर ली थी। इसी बात से नाराज होकर आदित्य ने निशा मौर्या की हत्या कर दी। थानाध्यक्ष रामाश्रय राय ने बताया- घटना का कारण प्रेम प्रसंग में निशा मौर्या का बाधक बनना सामने आया है। आरोपी का मुंबई में रहने वाली एक रिश्तेदार युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। महिला को इसकी जानकारी हुई तो टोका और घरवालों को भी बता दिया। इससे प्रेमिका की मां ने आत्महत्या कर ली थी। इसी बात से नाराज होकर युवक ने हत्या कर दी।


https://ift.tt/Y3S1tzI

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *