DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

देवरिया में 25 हजार मांगपत्र फार्म वापस:यूजीसी रेगुलेशन-2026 के खिलाफ अभियान को मिला व्यापक समर्थन

देवरिया में समान न्याय संघर्ष समिति द्वारा यूजीसी रेगुलेशन तथा अन्य कथित अन्यायपूर्ण कानूनों को समाप्त करने की मांग को लेकर चलाए जा रहे “मांगपत्र अभियान” के तहत अब तक लगभग 25 हजार भरे हुए फार्म वापस आ चुके हैं। समिति का दावा है कि इस अभियान को व्यापक जनसमर्थन मिल रहा है। अभियान के चौथे दिन बुधवार को शहर के सुभाष चौक और तहसील परिसर में विशेष कैंप लगाए गए। इन दोनों स्थानों पर अधिवक्ताओं और आम नागरिकों ने सक्रिय रूप से भाग लिया और अपनी मांगों को राष्ट्रपति तक पहुंचाने के लिए मांगपत्र भरे। समिति के अनुसार, सुभाष चौक पर आयोजित कैंप में लगभग 700 लोगों ने मांगपत्र भरे, जबकि तहसील परिसर में लगे कैंप में 1000 से अधिक अधिवक्ताओं और नागरिकों ने भागीदारी की। लोगों में अभियान के प्रति काफी रुचि देखी गई। समिति पदाधिकारियों ने बताया कि भरे गए सभी मांगपत्र आगामी 16 फरवरी को देवरिया के चंडिका छात्रावास मैदान में प्रस्तावित महापंचायत के माध्यम से जिला प्रशासन को सौंपे जाएंगे। इसके बाद इन मांगपत्रों को राष्ट्रपति महोदया को प्रेषित किया जाएगा। तहसील परिसर में यह अभियान तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सामंत मिश्रा के नेतृत्व में संचालित हुआ, जहां बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं ने अपना समर्थन दर्ज कराया। वहीं, सुभाष चौक पर आमजन की सक्रिय भागीदारी ने अभियान को गति दी। समिति ने बताया कि यह अभियान जनपद के विभिन्न हिस्सों में लगातार जारी है। मांगपत्र भरने वालों में अद्भुत कुमार शुक्ल, अवधेश्वर नाथ तिवारी, सुनील दत्त पांडेय, अभय तिवारी, अरविंद शर्मा, समीर अफजल, योगेश श्रीवास्तव, विनय सिंह सहित कई अधिवक्ता शामिल रहे। सुभाष चौक पर अरुण कुमार मिश्र, संजीव मिश्र, अनील सिंह बबलू, विवेक सिंह बंटी, रवि प्रकाश मिश्र ‘छोटे’, टी.एन. मिश्र, मार्कण्डेय पति त्रिपाठी, देव शुक्ला, आनंद श्रीवास्तव सोनू, बाल मुकुंद मिश्र, मनोज दीक्षित, बल्लू तिवारी उपस्थित रहे। तहसील परिसर में मानवेंद्र तिवारी, भरत मणि त्रिपाठी, शशांक मिश्र, सैंकी मिश्र, शुभम तिवारी, संतोष तिवारी समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।


https://ift.tt/4UxhnoF

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *