DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

देवरिया में हत्या के 4 आरोपी गिरफ्तार:दुकानदार के पिता को पीटकर मार डाला था, दो अपाचे बाइक बरामद

देवरिया के खामपार थाना क्षेत्र में दुकानदार के पिता की हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने शुक्रवार को कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त दो अपाचे मोटरसाइकिल भी बरामद की गई हैं। यह घटना 29 जनवरी 2026 की रात की है। थाना खामपार क्षेत्र के कुकुरघाटी गांव निवासी अमित खरवार ने पुलिस को बताया था कि कुछ युवक अपाचे मोटरसाइकिल से उनके होटल पर आए थे। खाना खाने के बाद पैसे मांगने पर उन्होंने गाली-गलौज और मारपीट शुरू कर दी। उस समय लोगों के हस्तक्षेप से मामला शांत हो गया था। हालांकि, देर रात वही युवक दोबारा लौटे और अमित के पिता अवधराज खरवार पर हमला कर दिया। लाठी-डंडों से हुई इस मारपीट में अवधराज खरवार गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर किया गया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इसके बाद पुलिस ने मुकदमे में हत्या की धाराएं बढ़ाकर जांच तेज कर दी थी। विवेचना के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने भटवा तिवारी के पास घेराबंदी कर कैफ अली, दुर्गेश चौरसिया उर्फ दुर्लभ, वैभव शाही उर्फ बड़े शाही और विनीत शाही को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से घटना में प्रयुक्त दो अपाचे बाइक बरामद हुईं। पुलिस पूछताछ में कई अहम सुराग मिलने की बात कही जा रही है। पुलिस के अनुसार, इस मामले में बिट्टू यादव, सचिन गौड़ और देव शाही अभी फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। गिरफ्तार आरोपियों में से एक का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव को देखते हुए पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है और अधिकारियों ने निष्पक्ष कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।


https://ift.tt/201OgSi

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *