देवरिया के मदनपुर में एक रहस्यमय मौत का मामला सामने आया है। गोला वार्ड निवासी 28 वर्षीय आशुतोष का शव शुक्रवार दोपहर राप्ती नदी में तैरता हुआ मिला। चौंकाने वाली बात यह है कि उसी दिन सुबह 5 बजे आशुतोष के खिलाफ एक महिला ने मारपीट और नदी में डुबोकर मारने की कोशिश का मुकदमा दर्ज कराया था। महिला ने अपनी तहरीर में बताया कि वह सुबह कूड़ा फेंकने गई थी, तभी आशुतोष ने उसे गले से पकड़कर मारपीट की और नदी में धक्का देकर डुबोने का प्रयास किया। यह मामला मदनपुर थाने में दर्ज किया गया था। हालांकि, दोपहर बाद बड़हलगंज कोतवाली क्षेत्र के अछिडीह के पास राप्ती नदी में आशुतोष का शव मिलने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। आशुतोष तीन भाइयों में मंझला था और मुंबई में वेल्डिंग का काम करता था। वह दशहरे पर घर आया था और ओमान जाने के लिए लखनऊ मेडिकल कराने गया था। उसके पिता गिरधारी ने आरोप लगाया है कि उनके बेटे की हत्या कर शव नदी में फेंका गया है। परिवार का आरोप है कि महिला और उसके परिजनों ने आशुतोष को फंसाकर उसकी हत्या की है। वहीं, महिला पक्ष का कहना है कि आशुतोष ने पहले उसे मारा और फिर खुद नदी में कूद गया। पुलिस अब दोनों थानों के बीच समन्वय स्थापित कर मामले की जांच कर रही है। मदनपुर थानाध्यक्ष नंदा प्रसाद ने बताया कि महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज है और अब पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। फोरेंसिक टीम नदी किनारे से सबूत जुटा रही है।
https://ift.tt/ihrYva8
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply