DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

देवरिया में महिला पर चाकू से हमला:मालकिन ने घर बुलाकर मारा, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

देवरिया में 28 वर्षीय महिला प्रीति देवी पर रविवार को चाकू से हमला किया गया। यह घटना सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहन चौराहा में हुई। गंभीर रूप से घायल महिला को तत्काल देवरिया मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार, प्रीति देवी शहर के विभिन्न घरों में घरेलू सहायिका के रूप में काम करती हैं। वह पिछले लगभग एक वर्ष से रामनाथ देवरिया मोहल्ले में एक मकान में भी कार्यरत थीं। कुछ दिन पहले मोबाइल फोन पर अपने पति से बातचीत को लेकर उसकी मालकिन से कहासुनी हो गई थी, जिसके बाद उसे काम से हटा दिया गया था। रविवार को मालकिन ने प्रीति देवी को फोन कर अपने घर बुलाया। जब प्रीति वहां पहुंची, तो दोनों के बीच पुरानी बात को लेकर फिर से विवाद शुरू हो गया। आरोप है कि इसी दौरान मालकिन ने गुस्से में आकर चाकू से प्रीति पर हमला कर दिया। चाकू सीधे उसके सीने में लगा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ी। आसपास के लोगों ने शोर सुनकर उसे तुरंत एक निजी वाहन से मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने महिला की हालत गंभीर बताई है और उसे लगातार निगरानी में रखा गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी सक्रिय हो गई है और मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर घटनाक्रम की जानकारी जुटा रही है। सदर कोतवाल विनोद कुमार सिंह ने बताया कि महिला को चाकू लगने की सूचना मिली है। उन्होंने कहा कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


https://ift.tt/ZV6Geod

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *