DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

देवरिया में फंदे से लटकता मिला नवविवाहिता का शव:पिता ने काहा- ससुराल वालों ने बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी; पति-ससुर गिरफ्तार

देवरिया के भलुअनी थानाक्षेत्र में एक नवविवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पढ़िए खबर को विस्तार से… बरियारपुर थाना क्षेत्र के कुशहरी गांव निवासी धनेश गोड ने अपनी बेटी रिंकी की शादी 6 अप्रैल 2025 को भलुअनी थानाक्षेत्र के भैया फुलवरिया निवासी शशिकपूर गोड पुत्र राम अयोध्या गोड के साथ की थी। मृतका के पिता धनेश गोड ने आरोप लगाया है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज को लेकर उनकी बेटी को प्रताड़ित करते थे और मारपीट करते थे। पिता ने कहा, ससुराल वालों ने हत्या कर दी धनेश गोड के मुताबिक, शनिवार रात को ससुराल वालों ने उनकी बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी और फिर शव को फंदे से लटका दिया। उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर ससुराल वालों पर दहेज उत्पीड़न और हत्या का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। पति और ससुर गिरफ्तार पुलिस ने रविवार को मृतका के पति शशिकपूर गोड, ससुर राम अयोध्या गोड, भसुर रिशिकपूर गोड और जेठानी विन्दा देवी के खिलाफ धारा 85, 80(2) बीएनएस व 314 डीपी एक्ट (जो कि 498A, 304B भादवि व 3/4 डीपी एक्ट के समतुल्य हैं) के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने इस मामले में पति और ससुर को गिरफ्तार कर लिया है। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार पांडेय ने बताया ‘’दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, और अन्य आरोपियों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा ‘’


https://ift.tt/JMSZ1zt

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *