DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

देवरिया में घना कोहरा, विजिबिलिटी शून्य:न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस, कड़ाके की ठंड से जनजीवन प्रभावित, अलाव बना सहारा

देवरिया जिले में कड़ाके की ठंड के साथ घने कोहरे का प्रकोप जारी है। शुक्रवार देर रात से ही पूरा जिला कोहरे की मोटी चादर में लिपटा रहा। शनिवार सुबह विजिबिलिटी लगभग शून्य हो गई, जिससे सामान्य जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ। मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पिछले दिन से एक डिग्री कम था। घने कोहरे का सर्वाधिक असर सड़क यातायात पर देखा गया। सड़कों पर वाहन धीमी गति से चलते नजर आए। सामान्य दिनों में 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाले वाहनों की गति कोहरे के कारण 10 किलोमीटर प्रति घंटे तक गिर गई। वाहन चालक हेडलाइट और फॉग लाइट का उपयोग कर अत्यंत सावधानी से यात्रा कर रहे हैं। कई स्थानों पर दृश्यता कम होने के कारण चालकों को अपने वाहन किनारे खड़े कर कोहरा छंटने का इंतजार करना पड़ा। 5 तस्वीरें देखिए… ठंड और कोहरे का प्रभाव स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों पर भी स्पष्ट दिखा। छोटे बच्चे घने कोहरे के बीच कोचिंग और विद्यालय जाते हुए नजर आए। रेल और सड़क परिवहन भी कोहरे से प्रभावित हुआ है। कई ट्रेनें 5 से 8 घंटे की देरी से चल रही हैं, और रोडवेज बस सेवाएं भी बाधित हुई हैं, जिससे यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। भीषण ठंड से बचाव के लिए शहर और ग्रामीण इलाकों में सड़कों के किनारे अलाव लोगों का मुख्य सहारा बने हुए हैं। लोग अलाव तापकर रात बिता रहे हैं। देवरिया स्थित महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में ठंड के मद्देनजर मरीजों के परिजनों के लिए एक अस्थायी रैन बसेरा भी तैयार किया जा रहा है। मौसम विभाग ने घने कोहरे को देखते हुए एक एडवाइजरी जारी की है। विभाग ने लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने, फॉग लाइट का उपयोग करने और धीमी गति से वाहन चलाने की अपील की है।


https://ift.tt/hX3aobm

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *