DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

देवरिया में गलन भरी सर्दी से जनजीवन प्रभावित:कोहरे से राहत पर ठिठुरन बरकरार, रोडवेज बसों में घटे यात्री

देवरिया जिले में पिछले दो दिनों से पड़ रही कड़ाके की ठंड ने जनजीवन को प्रभावित किया है। रविवार को कोहरे से कुछ राहत मिली, लेकिन शीतलहर का असर लगातार बना हुआ है। सुबह हल्का कोहरा छाया रहा और दृश्यता 100 मीटर से अधिक दर्ज की गई। इसके बावजूद ठंडी हवाओं और गलन के कारण लोग घरों में रहने को मजबूर हैं। मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को जिले का अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं, आर्द्रता का स्तर 28 प्रतिशत रहा। ठंड के कारण लोग सुबह और शाम के समय सड़कों पर निकलने से परहेज कर रहे हैं। अत्यधिक आवश्यकता होने पर ही लोग घरों से बाहर निकल रहे हैं। सर्दी से बचने के लिए जगह-जगह अलाव का सहारा लेते लोग देखे गए। ठंड और गलन का सबसे अधिक असर यातायात व्यवस्था पर दिख रहा है। सड़कों पर वाहनों की संख्या कम हो गई है, और कोहरे के कारण वाहनों की रफ्तार भी धीमी पड़ गई है। रोडवेज बसों में यात्रियों की संख्या में उल्लेखनीय कमी आई है। जो बसें पहले सुबह यात्रियों से भरी रहती थीं, वे अब खाली या कम सवारियों के साथ ही चल रही हैं। कई बसों को यात्रियों के इंतजार में घंटों खड़ा रहना पड़ रहा है। रोडवेज अधिकारियों के अनुसार, देवरिया डिपो की प्रतिदिन की आमदनी लगभग 25 लाख रुपये बनी हुई है, लेकिन यदि ठंड और बढ़ती है तो इसका असर आमदनी पर भी पड़ सकता है। पिछले एक सप्ताह से मौसम का यही मिजाज बना हुआ है, जिसमें सुबह 10 बजे तक कोहरा, दिन में धुंध और शाम ढलते ही फिर से ठंड व कोहरे का असर शुरू हो जाता है। लोग सुबह आठ बजे तक घरों में ही दुबके रहते हैं। मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले दिनों में शीतलहर और तेज हो सकती है।


https://ift.tt/vswfMnS

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *