DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

दूसरे दिन भी प्रदेश में सबसे ठंडा रहा कानपुर:दिन में भी बर्फीली हवाओं ने बढ़ाई कंपकपी, वंदेभारत व तेजस घंटों देरी से आईं

कानपुर में बीते कई दिनों से शीतलहर का दौर जारी है। बुधवार को लगातार दूसरे दिन कानपुर की रात प्रदेश में सबसे ठंडी रही। सीएसए के वेदर डिपार्टमेंट की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से 2.8 डिग्री कम है। यह तापमान प्रदेश में सबसे कम है। इससे एक दिन पहले न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री दर्ज किया गया था। सुबह कोहरे से दृश्यता 10 मीटर रही। कोहरे के साथ ओस की बूंदों ने गलन को बढ़ाया। नए साल पर सबेरे घने कोहरे व ओस से ठंडक बनी रहेगी। पछुआ हवाओं ने बनाई ठंडक
दिन में 12 बजे तक धूप न निकलने से गलन भरा मौसम रहा। दोपहर में धूप तो जरुर निकली लेकिन वह भी बेअसर रही। दिन में धूप के साथ चलने वाली पछुआ हवाओं ने ठंडक बनाए रखी। कमजोर धूप व ठंडी हवाओं ने दिन का तापमान भी कम रखा। अधिकतम तापमान 16.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से 4.9 डिग्री कम है। नए साल में रहेगा कोहरा व ठंडक मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि नए पश्चिमी विक्षोप के कारण नए साल के पहले दिन बादल छाए रहेंगे। हालांकि दोपहर के बाद निकलने वाली धूप मौसम ठंड से राहत देने का काम करेगी। सुबह के समय कोहरे के साथ ओस की बूंदे मौसम को ठंडा रखेंगी। बारिश की संभावना न के बराबर है। जनवरी के पहले सप्ताह तक कड़ाके की ठंडक पड़ेगी। 45 ट्रेनें तय समय से देरी से पहुंची कोहरे की मार आम जनजीवन के साथ साथ ट्रेनों पर भी पड़ रही है। बुधवार को 45 ट्रेनें तय समय से देरी से कानपुर सेंट्रल पहुंची। नई दिल्ली से लखनऊ जाने वाली तेजस एक्सप्रेस (82502) 3.31 घंटे व आनंद विहार टर्मिनल से अगरतला जाने वाली तेजस एक्सप्रेस (20502) 2.20 घंटे लेट रही। बनारस से नई दिल्ली जाने वाली वंदेभारत एक्सप्रेस (22435) 3.40 घंटे देरी से कानपुुर सेंट्रल पहुंची। इसके अलावा राजधानी व हमसफर समेत कई ट्रेनें घंटों लेट रहीं। बीते दिनों का तापमान (डिग्री सेल्सियस में) दिनांक न्यूनतम अधिकतम 26 दिसंबर 7.6 16.4 27 दिसंबर 9.6 18.7 28 दिसंबर 8.2 14.3 29 दिसंबर 9.4 16.9 30 दिसंबर 4.4 15.9 31 दिसंबर 4.6 16.4


https://ift.tt/aW5TwYU

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *