DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

दूल्हा मंडप में करता रहा इंतजार, दुल्हन जेवर-कैश लेकर फरार:संभल नहीं पहुंचे लड़कीवाले, फोन पर पिता बोला- बेटी कहीं चली गई

संभल में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में दूल्हे के साथ धोखाधड़ी हो गई। दूल्हा मंडप में सात फेरे लेने का इंतजार करता रहा, लेकिन दुल्हन वाले पहुंचे ही नहीं। दूल्हे ने जब लड़की के पिता को फोन मिलाया, तो वह पहले टाल-मटोल करने लगा। इसके बाद उसने कहा कि बेटी कहीं चली गई है। फिर मोबाइल फोन स्विच ऑफ कर लिया। इसके बाद दूल्हा बिना दुल्हन के ही घर लौट गया। उसने सीडीओ और पुलिस से मामले की शिकायत की। मामला कोतवाली बहजोई कस्बा क्षेत्र का है। अब जानिए पूरा मामला… कोतवाली गुन्नौर क्षेत्र के गांव डोडा बाग में ब्रह्माकुमार रहते हैं। उनके बेटे ओमप्रकाश की शादी 5 महीने पहले थाना रजपुरा के गांव सिंघौली कल्लू में रहने वाले मुकेश की बेटी शिवानी से तय हुई थी। रविवार दोपहर जिला कलेक्टर बड़ा मैदान में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया। दुल्हन का पिता बोला- बेटी कहीं चली गई
दूल्हा ब्रह्माकुमार अपने दोस्तों और परिवारवालों के साथ मंडप में पहुंचा था। जब काफी देर इंतजार करने के बाद भी दुल्हन वाले नहीं आए, तो दूल्हे ने अपने होने वाले ससुर को फोन किया। दुल्हन के पिता ने पहले बाहर होने की बात कही। बाद में बताया उनकी बेटी कहीं चली गई है। इससे दूल्हे का पूरा परिवार असमंजस की स्थिति में पड़ गया। दूल्हे ने आवेदन के कागजात दिखाते हुए बताया 5 महीने पहले हरि बाबा बांध पर लड़की दिखाई की रस्म हुई थी। इसी दौरान रिश्ता तय हुआ था। मामले की शिकायत जिला समाज कल्याण अधिकारी, सीडीओ और थाना पुलिस से की गई है। रिश्ता होने के बाद मांगे थे जेवर, ऑनलाइन दिए एक लाख
दूल्हे ब्रह्माकुमार ने बताया- लड़की वालों ने उन्हें लड़की दिखाने के बाद जेवर की मांग की थी। हमें अंदेशा नहीं था कि हमारे साथ ऐसा हो जाएगा। हमने जेवर में 3 सोने की और 4 चांदी की चीजें दी थीं। उन्होंने हमसे जो भी पैसा लिया, उसकी रिकॉर्डिंग हमारे पास है। करीब डेढ़ लाख रुपए उन्होंने हमसे लिए, जो हमने ऑनलाइन भेजे थे। लड़की वालों ने कई लोगों की है ठगी
दूल्हे ने बताया- सामूहिक विवाह समारोह के दिन जब मैंने लड़की के पिता से संपर्क किया, तो पहले फोन नहीं उठाया। बाद में फोन उठाने पर उन्होंने कहा कि वे घर पर नहीं हैं, बाहर गए हैं। जब मैंने पूछा कि कहां हो? तो कहने लगे कि थोड़ी देर में पहुंच जाएंगे। लेकिन, जब दोबारा फोन किया तो कहा कि लड़की कहीं चली गई है। दूल्हे के अनुसार, दोनों पक्षों ने सामूहिक विवाह में रजिस्ट्रेशन कराया था। हालांकि, बाद में गांववालों से पता चला कि लड़की वालों ने इसी तरह 3-4 अन्य लोगों के साथ भी धोखाधड़ी की है। लड़की वालों ने मोबाइल कर लिया स्विच ऑफ
दूल्हे के दोस्त चमन प्रकाश ने बताया- सुबह से ही वे लोग रजपुरा पहुंचने की बात कह रहे थे, लेकिन बाद में उन्होंने अपना मोबाइल बंद कर लिया। हमारा पूरा परिवार आया हुआ था। अब हम लोग शर्मिंदगी की वजह से वापस जा रहे। उन्होंने यह भी बताया कि बिचौलिया भी मौजूद था। सभी पंजीकरण कराकर गए थे। ————————- ये खबर भी पढ़िए… महिला के शव के आंख-कान खा गए चूहे, झांसी में मॉर्च्युरी में रखा था; बॉडी पर कॉकरोच चल रहे थे झांसी के महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज की मॉर्च्युरी में चूहे महिला की लाश के कान और आंख खा गए। शव पर कॉकरोच रेंग रहे थे। परिजन जब पोस्टमॉर्टम कराने के लिए डेडबॉडी लेने मॉर्च्युरी पहुंचे। तब वो लाश की हालत देखकर दंग रह गए। उन्होंने जमकर हंगामा किया और लापरवाही का आरोप लगाया। पढ़िए पूरी खबर…


https://ift.tt/KsMT8y6

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *