DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

दूल्हा बोला- नहीं लूंगा दहेज, लौटा दिए 31 लाख रुपए:मुजफ्फरनगर में कहा- यह दुल्हन के पिता की गाढ़ी कमाई, इस पर मेरा हक नहीं

मुजफ्फरनगर में दूल्हे में ने अपनी शादी में समाज के लिए एक मिसाल पेश की। उसने दहेज में मिले 31 लाख रुपए लेने से मना कर दिया। रुपए से भरी थाल को लड़की के घर वालों को लौटा दिया। कहा– इस पर मेरा हक नहीं है। यह पैसा दुल्हन के पिता की गाढ़ी कमाई है। इसे उनके पिता ने अपनी बेटी की शादी के लिए जमा किया था। इसे मैं नहीं ले सकता। दूल्हे का इस निर्णय का उसके घर वालों ने भी साथ दिया। वहीं लड़की के घर वालों ने भी हाथ जोड़कर धन्यवाद किया। इसके बाद शादी की खुशी दोगुनी हो गई। सारी रस्में पारंपरिक तरीके से निभाई गईं। जयमाल हुआ। दूल्हा–दुल्हन को लड़के और लड़की पक्ष के बड़े बुजुगों ने आशीर्वाद दिया। इसके बाद डीजे पर डांस हुआ। नाना ने नातिन का कन्यादान किया। सुबह हंसी–खुशी दुल्हन विदा हुई। गांववाले दूल्हे की तारीफ कर रहे हैं। कह रहे दामाद हो तो ऐसा। पिता की मौत के बाद नाना ने दी देखभाल बुढ़ाना तहसील के नगवा गांव के रहने वाले अवधेश राणा के बेट हरबीर सिंह (25) की शादी अवधेश राणा की शादी शाहबुद्दीनपुर गांव की रहने वाली अदिति सिंह (26) से तय हुई थी। अदिति ने एमएससी किया है। कोरोना काल में उसके पिता का निधन हो गया था। परिवार में एक भाई अभिनव राणा है। इसके बाद 5 सालों वह अपने नाना-नानी के यहां रह रही है। अदिति सिंह की शादी मामा और नाना ने मिलकर की है। अदिति के नाना सुखपाल किसान हैं। उनके पास 36 बीघा जमीन है। लड़की के दो मामा अभिषेक और संदीप हैं। वहीं, हरवीर सिंह के परिवार का गोगा जी ट्रेडर्स के नाम से पतंजलि प्रोडक्ट्स का होलसेल का काम है। बुढ़ाना की घास मंडी के पछाला मोहल्ला में इनकी शॉप है। नाचते-गाते मैरिज हॉल पहुंचे बाराती तय समय के अनुसार, रविवार शाम को शहर के एक बैंक्वट हॉल में दूल्हा हरबीर बारात लेकर पहुंचे। लड़की वालों ने बारातियों को नाश्ता कराया। इसके बाद डीजे पर नाचते गाते बाराती बैंक्वेट हॉल पहुंचे। बारातियों का लड़की के घर वालों ने माला पहनाकर, हाथ जोड़कर स्वागत किया। शादी की रस्में शुरू हुईं। मंत्रोच्चारण के बीच द्वारपूजा हुई। तिलक चढ़ाया गया। दूल्हे ने लौटा दी 31 लाख रुपए से भरी थाली इसी बीच जैसे ही लड़की के घर वालों ने भेंट के तौर पर दूल्हे अवधेश राणा की तरफ 31 लाख रुपए की नोटों से भरी थाल बढ़ाई, उन्होंने लेने से मना कर दिया। लड़की के घर वालो ने उन्हे पहले मनाने की कोशिश की, लेकिन दूल्हे ने कहा– मैंने शुरू से साफ कर दिया था कि मैं दहेज नहीं लूंगा। दूल्हा का फैसला देख लड़की के घर वाले हुए भावुक दूल्हा बोला- यह पैसा अदिति के पिता की गाढ़ी कमाई थी, जिसे उसकी मां और नाना ने इकट्ठा किया है। यह उसका हक है, मेरा नहीं। यह सुनकर लड़की के घर वाले भावुक हो गए। उन्होंने भी दूल्हे के फैसल का सम्मान किया। हाथ जोड़कर धन्यवाद कहा। ऐसा दामाद मिलना सौभाग्य की बात है वहीं दूल्हे के इस नेक काम पर अवधेश को बुजुर्गों ने आशीर्वाद दिया। कहा– ऐसा दामाद मिलना सौभाग्य की बात है। जब इस बात का पता चला दुल्हन अदिति को चला तो उसने भी पति का शुक्रिया अदा किया। समाजसेवियों ने इसे दहेज प्रथा के खिलाफ मजबूत संदेश बताया। ———————————- ये खबर भी पढ़ें….
कमला पसंद के मालिक की बहू ने सुसाइड किया:दिल्ली में फंदे पर लटका मिला शव, भाई बोले- बहनोई के दूसरी महिलाओं से रिलेशन थे देश के मशहूर पान मसाला कंपनी कमला पसंद और राजश्री के मालिक कमल किशोर की बहू दीप्ति चौरसिया (40) ने दिल्ली में सुसाइड कर लिया। मंगलवार शाम दिल्ली के बसंत विहार में वह अपने घर में फंदे पर लटकी मिली। कमल किशोर मूलरूप से कानपुर के रहने वाले हैं। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, दीप्ति दुपट्टे के सहारे पंखे से लटकी मिली। मौके से एक सुसाइड नोट मिला है। इसमें लिखा है- प्यार नहीं, भरोसा नहीं…अब और नहीं सहन हो पाता। बेटे को मां का आशीर्वाद। पढ़ें पूरी खबर…


https://ift.tt/HWbOPry

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *