DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

दूल्हा नशे में मिला, दुल्हन ने जयमाला पर शादी तोड़ी:पुलिस ने सुलह का प्रयास किया, लड़की अपने फैसले पर अड़ी

बांदा में एक दुल्हन ने जयमाला समारोह के दौरान दूल्हे के नशे में होने पर शादी से इनकार कर दिया। यह घटना गुरुवार को पैलानी तहसील के गौरी कला गांव में हुई। दुल्हन के इस फैसले के बाद बारात बिना दुल्हन के ही लौट गई। दुल्हन संजू उर्फ संजोकता वर्मा ने मंच पर दूल्हे श्यामू को नशे की हालत में देखा, जिसके बाद उसने तुरंत शादी तोड़ने की घोषणा कर दी। इस घटना के बाद दोनों पक्ष जसपुरा थाने पहुंचे, जहां पुलिस ने सुलह कराने का प्रयास किया। हालांकि, दुल्हन अपने निर्णय पर अडिग रही। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले की 25 वर्षीय संजू की शादी फतेहपुर जिले के चांदपुर थाना क्षेत्र के आजमपुर गड़वा निवासी श्यामू से तय हुई थी। श्यामू मोतीलाल का बेटा है। संजू 21 नवंबर को अपनी मौसी चुन्नी देवी के घर गौरी कला आई थी, जहां 4 दिसंबर की शाम बारात पहुंची थी। संजू ने अपने फैसले पर कायम रहते हुए कहा कि वह किसी शराबी व्यक्ति से शादी नहीं करेगी। उसने तर्क दिया कि नशेड़ी दूल्हों के कारण कई लड़कियों का जीवन बर्बाद हो जाता है। संजू ने एक मेहनती और नशे से दूर रहने वाले जीवनसाथी की इच्छा जताई, भले ही वह आर्थिक रूप से बहुत संपन्न न हो। उसने यह भी आरोप लगाया कि दूल्हे श्यामू के साथ उसके पिता मोतीलाल भी नशे में थे। दुल्हन के पिता राम बाबू ने बताया कि शादी टूटने के बाद दूल्हे के पिता मोतीलाल ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी है। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि शादी की तैयारियों में लगभग 2.5 लाख रुपए खर्च हुए थे और दहेज का सामान, जिसमें एक बेड, अलमारी, सिलाई मशीन और कुर्सियां शामिल हैं, अभी भी रखा हुआ है। जसपुरा थाना प्रभारी अनिल कुमार ने 5 दिसंबर को दोनों पक्षों को थाने बुलाया और सुलह का प्रयास किया। लेकिन दुल्हन ने शराबी दूल्हे से शादी करने से स्पष्ट इनकार कर दिया। इसके परिणामस्वरूप, बारात दुल्हन के बिना ही वापस लौट गई।


https://ift.tt/6qrSeiA

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *