DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

दुष्कर्म के मुकदमें से बचने के लिए शादी की:शाहजहांपुर में मैरिज के पहले और बाद में मांगा दहेज, पीड़िता ने दर्ज कराई FIR

शाहजहांपुर में एक युवक पर दुष्कर्म के मुकदमे से बचने के लिए शादी करने का आरोप लगा है। पीड़िता का कहना है कि शादी के बाद भी उससे दहेज की मांग की गई और प्रताड़ित किया गया। पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कटरा थाना क्षेत्र की रहने वाली पीड़िता द्वारा दर्ज कराई गई एफआईआर के अनुसार, वर्ष 2022 में आरोपी युवक ने शादी का झांसा देकर तिलहर क्षेत्र में स्थित एक दुकान के अंदर उसके साथ दुष्कर्म किया था। जब पीड़िता ने शादी के लिए कहा, तो आरोपी टालमटोल करने लगा। पीड़िता द्वारा थाने में शिकायत करने के बाद, मुकदमे से बचने के लिए आरोपी शादी के लिए राजी हो गया। आरोप है कि 18 जुलाई 2023 को शादी की तारीख तय हुई थी। शादी से पांच दिन पहले पति और ससुराल वालों ने दहेज में पांच लाख रुपये की मांग की, जिसे पूरा करने के बाद शादी संपन्न हुई। शादी के बाद भी दहेज की मांग जारी रही। पति और ससुराल वालों ने चार पहिया वाहन और एक दुकान बनवाने के लिए तीन लाख रुपये नकद की मांग की। पीड़िता को कथित तौर पर जहर देकर मारने की कोशिश की गई और कई बार घर से निकाला गया। एक बार पंचायत होने के बाद सास ने अपने पास रखे कुछ जेवर वापस किए। हालांकि, अक्टूबर 2025 में जब पीड़िता मायके आई, तो पति और ससुराल वालों ने ताला तोड़कर लगभग आठ लाख रुपये के जेवर निकाल लिए। पीड़िता ने इसका विरोध किया तो उसे कमरे में बंद कर मारपीट की गई। डायल 112 पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसे बचाया। पीड़िता ने पुलिस से मांग की है कि आरोपी पर दहेज उत्पीड़न अधिनियम के साथ-साथ दुष्कर्म की धाराओं के तहत भी कार्रवाई की जाए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है।


https://ift.tt/FnaqDZK

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *