यूपी के सीतापुर में दूल्हा-दुल्हन की घर में एंट्री कराने से पहले सूअर की बलि दिए जाने का मामला सामने आया है। इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है। इसके बाद पेटा संस्था ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। मुकदमा बदायूं के रहने वाले विकेंद्र कुमार ने शहर कोतवाली में दर्ज कराया है। वहीं, वीडियो शहर कोतवाली के मिरदही टोला का बताया जा रहा है। सूअर की बलि को लेकर सीओ सिटी विनायक गोपाल भोसले का कहना है कि वायरल वीडियो की जांच की जा रही है। सख्त कार्रवाई की जाएगी। वीडियो में दिख रहा है कि दो लोगों ने दुल्हन की नजर उतारकर सूअर की बलि दी। इसके बाद उसे आंगन में ही दफना दिया। घटना 23 नवंबर, 2025 की है। पहले बलि देने की तस्वीरें देखें… पटक-पटककर सुअर को मार डाला
मोहल्ला गोदियाना मन्नी चौराहा में रहने वाले एक परिवार में 23 नवंबर की दोपहर करीब 1 बजे दुल्हन घर आई। वीडियो में दिख रहा है कि घर के दरवाजे पर नई दुल्हन, दूल्हे के साथ खड़ी है। इस दौरान 2 लोग एक सूअर को पकड़ रहे हैं। कुछ समय बाद साथ में खड़ा एक अन्य युवक सूअर के बच्चे को पकड़ लेता है। इसके बाद वह दूल्हा-दुल्हन की नजर उतारते हुए 2-3 बार घूमता है। फिर सूअर को दहलीज पर कई बार पटकता है। इसके चलते सूअर के बच्चे ने तड़पकर दम तोड़ दिया। घर के आंगन में ही एक गड्ढा पहले से खोद रखा गया था। उसमें सुअर के बच्चे को दफन कर दिया। कुछ दिन बाद इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर होने लगा। जब यह वीडियो पशु प्रेमी विकेंद्र के हाथ लगा, तो उन्होंने 16 दिसंबर को FIR दर्ज कराई। विकेंद्र पशुओं को लेकर काफी सक्रिय रहते हैं। उन्होंने 26 नवंबर, 2023 को एक चूहे का पोस्टमॉर्टम भी कराया था। विकेंद्र बोले- घटना के दिन ही पुलिस को दी थी सूचना
विकेंद्र कुमार का आरोप है कि पुलिस को घटना वाले दिन ही इस बारे में बताया गया था। पुलिस ने उसी दिन कार्रवाई की होती, तो शायद एक बेजुबान की जान बच जाती। सीओ सिटी विनायक भोसले ने कहा कि एक पशु प्रेमी विकेंद्र ने 16 दिसंबर को मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि बलि दी गई है, लेकिन आरोपी अज्ञात हैं। पुलिस जांच कर रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी। हालांकि वायरल वीडियो और पशु की बलि देने वालों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। ———————- ये खबर भी पढ़ें… ‘भतीजों को निकाल लिया, भाभी नहीं मिल रहीं’, हमीरपुर के गुलजारी बोले- कंकालों में पहचान नहीं पाया मथुरा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर मंगलवार को हादसे में 13 यात्रियों की जिंदा जलकर मौत हो गई। 100 से ज्यादा लोग घायल हो गए। इनमें कई की हालत गंभीर है। उनमें भी कई झुलसे हुए हैं। यह हादसा कई परिवारों को जिंदगीभर न भुलाने वाले जख्म दे गया। सुबह सूरज उगने से पहले घने कोहरे के बीच हुए हादसे ने सभी को दहला दिया। हादसे के फौरन बाद राहत और बचाव का काम शुरू हुआ। हादसे के बाद पहुंची पुलिस और प्रशासन की टीम ने रेस्क्यू किया। लोगों को निकालकर मथुरा और आगरा के अलग-अलग अस्पतालों में भेजा। मुश्किल यहां खत्म नहीं हुई। प्रशासनिक राहत और बचाव के काम के बीच बड़ी समस्या आई, हादसे में जान गंवाने वालों की शिनाख्त में। प्रशासनिक अमला सभी की शिनाख्त नहीं कर सका है। पढ़ें पूरी खबर…
https://ift.tt/PVyQ2ms
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply