DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

दुबई में नौकरी के नाम पर की जालसाजी:30 लाख की ठगे, 49 को फंसाया , गोरखपुर पुलिस ने संतकबीरनगर से किया गिरफ्तार

गोरखपुर के राजघाट पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे एक जालसाज को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने एक व्यक्ति से दुबई भेजने के नाम पर 30 लाख की ठगी की और भाग कर संतकबीरनगर जिले के दुधरा इलाके में छिपकर रह रहा था। वहीं से पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया। उसके बाद पुलिस ने कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। आरोपी के साथ कुछ और लोग शामिल थे। जिनके बैंक अकाउंट में 49 लोगों ने अलग- अलग समय पर रुपए ट्रांसफर किए। पुलिस अन्य लोगों की तलाश में दबिश दे रही है। आरोपी पर 15000 रुपए का इनाम घोषित था। उसकी पहचान महाराष्ट्र के ठाणे खण्डु पाडा भिवण्डी डाण्डेकरवाडी निवासी फारुक अली निजामी के रूप में हुई है। जानिए पूरा मामला.… मामला राजघाट थाना क्षेत्र के तुर्कमानपुर स्थित रशीद मंजिल निवासी मोहम्मद अजहर पुत्र जाबिर अली से जुड़ा है, जो इस्लामिक मुफ्ती होने के साथ-साथ शहर के नायब काजी भी हैं। 20 अगस्त 2023 में उन्होंने राजघाट थाने में फुरकान अली निजामी, उसकी पत्नी इमराना खातून, फारूख अली समेत चार लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य गंभीर धाराओं में FIR दर्ज कराई थी। आरोप था कि उनके परिचित फुरकान अली निजामी और उसके परिजनों ने दुबई में नौकरी दिलाने का झांसा देकर उनसे और उनके जानने वालों से लाखों रुपये ठग लिए। फर्जी कंपनी का एग्रीमेंट दिखाया
पीड़ित के अनुसार, फुरकान अली ने दुबई (यूएई) में 70 लोगों की नौकरी की वैकेंसी होने का दावा किया था। चॉकलेट कंपनी, ट्रॉली बैग और परफ्यूम पैकिंग जैसे पदों पर नियुक्ति का भरोसा दिलाया। इसके एवज में हर व्यक्ति से वीजा से पहले 30 हजार और वीजा मिलने के बाद 40 हजार रुपये लेने की बात तय हुई। विश्वास दिलाने के लिए डिलाइट चॉकलेट फैक्ट्री एलएलसी का एग्रीमेंट भी दिखाया गया, जो बाद में फर्जी निकला। 12 युवकों का वीजा कराकर उन्हें दुबई भेजा आरोप है कि फुरकान, उसकी पत्नी इमराना खातून, पिता फारूक अली व अन्य के बैंक खातों में अलग-अलग तिथियों पर 49 लोगों के करीब 24.30 लाख रुपये ट्रांसफर कराए गए। इसके बाद 12 युवकों का वीजा कराकर उन्हें दुबई भेजा गया। वहां पहुंचने पर पता चला कि न तो कोई कंपनी है और न ही कोई नौकरी। सभी युवक बेरोजगार हालत में फंस गए। जान से मारने की धमकी देने लगा नायब काजी ने बताया कि मानवीय आधार पर उन्होंने अपने पास से करीब 6.15 लाख रुपये खर्च कर होटल, भोजन और हवाई टिकट की व्यवस्था कर 5 अगस्त 2023 को सभी युवकों को भारत वापस बुलाया। रुपए वापस मांगने पर आरोपी ने टालमटोल शुरू कर दी और बाद में जान से मारने की धमकी देने लगा। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। मामला दर्ज होने के बाद आरोपी फरार चल रहे थे। जिसकी गिरफ्तारी के लिए एसएसपी ने 15 हजार रुपये का इनामी घोषित किया था। फरार अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही पुलिस
इस संबंध में राजघाट थाना प्रभारी पंकज गुप्ता ने बताया कि पुलिस टीम ने बुधवार को फुरकान के पिता फारूक को संतकबीरनगर के दुधरा इलाके से गिरफ्तार कर लिया। दोपहर बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। फरार अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।


https://ift.tt/GFlZADo

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *