दुद्धी तहसील क्षेत्र में विंढमगंज और नगर उटारी के बीच जम्मूतवी ट्रेन से गिरकर एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। इस हादसे में उसका बायां हाथ कट गया। यह घटना गुरुवार सुबह करीब 3 बजे हुई। घायल युवक की पहचान राबर्ट्सगंज निवासी 38 वर्षीय आलम पुत्र रमजान के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, आलम जम्मूतवी ट्रेन से अपने घर लौट रहा था। भोर में उसे प्यास लगी, जिसके बाद वह पानी पीने के लिए ट्रेन के दरवाजे पर खड़ा हो गया। इसी दौरान ट्रेन में अचानक तेज झटका लगा, जिससे उसका संतुलन बिगड़ गया और वह चलती ट्रेन से नीचे गिर गया। ट्रेन से गिरते ही आसपास के लोगों ने शोर मचाया और तत्काल स्थानीय प्रशासन व एंबुलेंस सेवा को सूचित किया। सूचना मिलने पर एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायल आलम को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी ले जाया गया। वहां चिकित्सक डॉ. मनोहर ने प्राथमिक उपचार किया। और आलम की गंभीर हालत को देखते हुए उसे तुरंत जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। चिकित्सकों के अनुसार, अत्यधिक रक्तस्राव और गंभीर चोट के कारण आलम की हालत नाजुक बनी हुई है। बेहतर इलाज के लिए उसे जिला अस्पताल भेजा गया है। घटना की सूचना उसके परिजनों को दे दी गई है।
https://ift.tt/NC9A6SQ
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply