DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

दीपिका का मर्डर करने वाले शोएब ने तीन शादियां कीं:पत्नियों को न्यूड कर पीटता था, इसलिए छोड़ गईं, परिजन बोले- बाइक मांग रहा था

पनकी थानाक्षेत्र में फ्लैट में मृत मिली दीपिका का मंगलवार को तीन डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम कराया गया। इस दौरान परिजनों ने आरोप लगाया कि हत्यारोपी सौरभ उर्फ शोएब पहले भी तीन शादियां कर चुका था, सभी के साथ बेरहमी से पिटाई करता था। जिस कारण तीनों पत्नियां उसे छोड़ कर चली गई थीं। पोस्टमार्टम हाउस में मौजूद मां ने फफकते हुए कहा कि–मैने बेटी से पहले मना किया था, उससे शादी मत करो, लेकिन शोएब कहने लगा कि– मैं बच्चों को अपने बेटों की तरह पालूंगा, लेकिन उसने मेरी बच्ची को मौत के घाट उतार दिया… सीएचसी सरसौल में तैनात डॉ सुमन यादव, डॉ आरएन यादव और डॉ प्रवीण सक्सेना के पैनल ने 26 साल की दीपिका सैनी का पोस्टमार्टम किया। मां चित्रा सैनी ने बताया कि पड़ोसियों की जानकारी पर जब वह मौके पर पहुंची तो बेटी के चेहरे और गले पर चोट के निशान थे। उन्होंने बताया कि मौत से एक घंटे पहले मेरे पति प्रदीप कुमार बेटी के घर पहुंचे तो देखा कि उसका 3 साल का बेटा रूद्र घर में रो रहा था, जबकि शोएब बाहर दुकान पर बैठा हुआ था। फिर कुछ देर बाद शोएब ने मुझे फोन कर कहा कि–मम्मी दीपिका सांस नहीं ले रही है, मैने घर आने से मना कर दिया, तो पड़ोसियों ने कहा, जल्दी आओ और बेटी को अस्पताल ले जाओ… जिसके बाद मैं मौके पर पहुंची। चित्रा ने बताया कि दीपिका के बड़े बेटे अनिरूद्ध को बचपन से मैने ही पाला था, वर्ष 2020 में कोरोना महामारी के दौरान वह 15 दिन का था, तब से वह मेरे पास रहता है। पहले पति बर्रा 8 निवासी खालिद की मौत के बाद बेटी ने शोएब से शादी की, हम लोग इस शादी के खिलाफ थे, जिस कारण बेटी के घर आना जाना नहीं था। बताया कि मैने अपने बड़े बेटे को कुछ समय पहले स्कूटी दिलाई थी। जिस पर शोएब बेटी पर गाड़ी दिलाने का दबाव बना रहा था, कहता था कि–मुझे भी गाड़ी चाहिए, कैसे भी दिलवाओ। मां ने बताया कि आए दिन शोएब बेटी से पैसों की मांग करता था। बर्रा 8 से पोस्टमार्टम हाउस पहुंची दीपिका की बुआ पुष्पा ने बताया कि शोएब पहले भी तीन शादियां कर चुका है, वह अपनी पत्नियों को न्यूड कर बेल्टों से पीटता था, जिस कारण उसकी तीनों पत्नियां छोड़कर जा चुकी है। पनकी थाना प्रभारी मनोज सिंह भदौरिया ने बताया कि मां की तहरीर पर शोएब उर्फ सौरभ के खिलाफ दहेज हत्या समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दो टीमें लगाई गई हैं। अब जानिए पूरा मामला… पनकी कांशीराम कालोनी निवासी कुलदीप ने बताया कि उसकी बहन दीपिका सैनी (26) ने बर्रा 8 निवासी खालिद से शादी की थी। उनके दो बेटे अनिरूद्ध (5) और रूद्र (1.5) हैं। जनवरी 2025 में खालिद की मुंबई में सड़क हादसे में मौत हो गई थी। जिसके बाद वह दादा नगर स्थित एक फैक्ट्री में काम करती थी। जहां उसकी मुलाकात ड्राइवर शोएब उर्फ सौरभ दुबे से हुई। दोनों के बीच बातचीत होने लगी और अक्टूबर 2025 में दीपिका ने शोएब से लव मैरिज कर ली, जिस पर परिजनों ने उससे मतलब खत्म कर दिया था। शादी की बाद दोनों रतनपुर रामगंगा एंक्लेव के बी 54/9 फ्लैट में रहने लगे थे। कुलदीप ने बताया कि आज सुबह भांजा अनिरूद्ध उनके घर आ गया था। जिसके बाद दोनों के बीच आपस में कहासुनी और मारपीट हुई। शाम को छोटे भाई आयुष ने दीपिका को कई बार कॉल की, लेकिन दीपिका ने फोन नहीं उठाया। कुछ देर बाद पड़ोस में रहने वाली महिला ने दीपिका के परिजनों को फोन कर कहा कि–काफी समय से उसका दरवाजा नहीं खुला है, जिस पर आयुष मौके पर पहुंचा तो शोएब कमरे के बाहर खड़ा मिला। शोएब ने बताया कि बेटे रूद्र ने अंदर से कमरा बंद कर लिया है, परिजन दरवाजा तोड़ कमरे में दाखिल हुए तो दीपिका का शव बिस्तर पर पड़ा हुआ था और गले में चोट के निशान थे। इसके बाद शोएब मौके से फरार हो गया था। परिजनों ने घटना की जानकारी पनकी पुलिस को दी थी।


https://ift.tt/Ymscp2q

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *