उत्तर भारत में कोहरे ने रेल यातायात को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। प्रयागराज जंक्शन पर वंदे भारत एक्सप्रेस समेत कई प्रमुख ट्रेनें घंटों देरी से चल रहीं।। जिससे यात्रियों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। लेटलतीफी इतनी बढ़ गई कि कई लोगों ने वापसी के टिकट कैंसल करा दिए। नई दिल्ली से चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 22436) का प्रयागराज जंक्शन पर दोपहर 12:08 बजे पहुंचना था लेकिन वह रात 9:15 बजे पहुंची। नौ घंटे की इस देरी से यात्री बेहद नाराज नजर आए। ट्रेन प्रयागराज पहुंचने के बाद वाराणसी जाती है और वहीं से गाड़ी संख्या 22435 के रूप में दोपहर तीन बजे वापसी करती है, जो शाम 4:30 बजे प्रयागराज लौटती है। नई दिल्ली से ही देरी होने के कारण दिल्ली की ओर जाने वाली ट्रेन रात दो बजे के बाद पहुंचने का अनुमान लगाया गया। ऐसे में सैकड़ों यात्रियों ने टिकट निरस्त करा लिए।यह समस्या पिछले कुछ दिनों से बनी हुई है। शनिवार को भी वंदे भारत घंटों लेट रही। कोहरे के कारण विजिबिलिटी कम होने से ट्रेनें धीमी गति से चल रही हैं। प्रयागराज जंक्शन पर अन्य ट्रेनें भी बुरी तरह प्रभावित रहीं। प्रयागराज एक्सप्रेस चार घंटे लेट होकर सुबह 11 बजे पहुंची। रीवा एक्सप्रेस 10:30 घंटे की देरी से शाम 4:45 बजे, पुरुषोत्तम एक्सप्रेस 5:30 घंटे लेट, जबकि नई दिल्ली-बनारस सुपरफास्ट 6:45 घंटे की देरी से जंक्शन पहुंची। दिल्ली रूट की अन्य ट्रेनें दो से आठ घंटे तक विलंबित रहीं।
https://ift.tt/zchWpf7
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply