लखनऊ मेयर सुषमा खर्कवाल ने सोमवार को नई दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की है। इस मौके पर उन्होंने शहर के विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की है। इसके साथ ही मेयर ने कहा कि यह औपचारिक मुलाकात थी। नगर निगम द्वारा शहर में संचालित और प्रस्तावित विकास कार्यों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। नागरिक सुविधाओं के विस्तार, आधारभूत ढांचे के सुदृढ़ीकरण तथा शहरी विकास से जुड़े प्रमुख बिंदुओं से अवगत कराया। रक्षा मंत्री ने नगर के समग्र विकास के लिए अपने बहुमूल्य सुझाव और मार्गदर्शन प्रदान किए। 3 फरवरी को मेयर करेंगी बैठक 3 फरवरी को मेयर सुषमा खर्कवाल अधिकारियों और पार्षदों के साथ में बैठक करेंगी। इस दौरान पिछले सदन में उठाए गए मुद्दों पर अधिकारी जवाब देंगे। इसमें साफ-सफाई, सीवर, पेयजल सहित अन्य मुद्दें शामिल हैं, जिन्हें नगर निगम के सदन में 63 पार्षदों ने सदन में उठाया था। मेयर का कहना है कि इसमें अधिकारियों और कर्मचारियों की जवाबदेही तय की जाएगी।
https://ift.tt/spbJRF1
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply