DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

दिल्ली पुलिस की पिस्टल से गर्लफ्रेंड ने मारी गोली:पार्टी में पत्नी का आया था फोन, 5 साल से पुलिसकर्मी युवती के रिलेशन में था

यूपी के ग्रेटर नोएडा वेस्ट इलाके से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। दिल्ली पुलिस में तैनात एक सिपाही की लाइसेंसी पिस्टल से गर्लफ्रेंड ने खुद को गोली मार ली। इस घटना से सोसाइटी के आसपास हड़कंप मच गया। दरअसल पूरा मामला बिसरख कोतवाली क्षेत्र की राधा स्काई गार्डन सोसाइटी का है। जहां देर रात पार्टी के दौरान दिल्ली पुलिस के जवान और उसकी गर्लफ्रेंड के बीच किसी बात को लेकर कहां सुनी हो गई। इस बात पर युवती ने खुद को गोली मार ली। आनन फानन में गंभीर हालत में युवती को नजदीकी अस्पताल भर्ती कराया। युवती की स्थिति नाजुक बताई जा रही है। युवक खुद लेकर पहुंचा अस्पताल पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यह मामला देर रात का है। एसीपी बिसरख ने बताया देर रात राधा स्काई गार्डन सोसाइटी में कुछ लोग पार्टी कर रहे थे। इसी दौरान गोली चलने की आवाज आई। सोसायटी के लोग जब पास पहुंचे तो देखा एक युवती जो की खून से लथपथ पड़ी थी। जिसको आननफानन में तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। युवती की पहचान प्रिया 25 वर्ष के रूप में हुई है। जबकि जिस व्यक्ति को हिरासत में लिया है उसकी पहचान आशीष के रूप में हुई है। आशीष दिल्ली पुलिस में तैनात है। पत्नी से तलाक का विवाद आशीष का पत्नी से तलाक का विवाद चल रहा था। यह पिछले 5 सालों से युवती के साथ रिलेशनशिप में था। पिछले पांच माह से यह दोनों राधा स्काई गार्डन सोसाइटी में ही रह रहे थे। पत्नी के फोन आने पर हुआ विवाद कल आशीष के कुछ दोस्त घर आए और पार्टी करने लगे इसी दौरान आशीष की पहली पत्नी का फोन आ गया और फोन प्रिया ने रिसीव कर लिया इसके बाद दोनों के बीच फोन पर ही कहा सुनी हुई और गुस्से में आकर उसने आशीष की लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मार ली। गोली की आवाज सुनते ही सारे लोग मौके पर दौड़े और उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाएगा जहां उपचार के दौरान डॉक्टर ने उसकी गंभीर हालत बताई है। हर एंगल से की जा रही मामले की जांच डीसीपी एडीसीपी सेन्ट्रल नोएडा आर के गौतम ने बताया- एक महिला घायल अवस्था में प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। जिसको गन शॉट इंजरी है। पुलिस के द्वारा तत्काल इस मामले की जांच की गई। पाया गया कि घायल महिला और उसका साथी अपने कुछ मित्रों के साथ एक सोसाइटी में पार्टी कर रहे थे। तभी आपसी विवाद को लेकर महिला ने खुद पर गोली चलाकर आत्महत्या का प्रयास किया। परिजनों की तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर दी गई है। घटना में प्रयुक्त तमंचा बरामद कर लिया गया है। सोसायटी के फ्लैट को सील कर दिया है। अभी तक की जानकारी के अनुसार आरोपी दिल्ली पुलिस में हेड कॉस्टेबल के पद पर कार्यरत है। जिसको गिरफ्तार किया जा चुका है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।


https://ift.tt/l79k5Qf

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *