DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा:सहारनपुर में आगे चल रहे वाहन में जा घुसी कार, 2 घंटे कर में फंसा रहा युवक

सहारनपुर के दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे पर देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसा रात करीब ढाई बजे गणेशपुर फ्लाईओवर के पास हुआ, जब तेज रफ्तार कार आगे चल रहे वाहन में पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक वाहन के भीतर ही फंस गया। घायल की पहचान नीरज यादव के रूप में हुई है, जो हरियाणा के बादशाहपुर, गुरुग्राम का निवासी बताया गया है। जानकारी के अनुसार नीरज यादव कार से देहरादून की ओर जा रहे थे। प्रारंभिक आशंका है कि तेज रफ्तार या अचानक ब्रेक लगने के कारण कार अनियंत्रित होकर आगे चल रहे वाहन से टकरा गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास से गुजर रहे राहगीरों ने तुरंत आपातकालीन सेवा 112 पर सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से कार में फंसे चालक को बाहर निकाला। गंभीर रूप से घायल नीरज यादव को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है।


https://ift.tt/CdROjG0

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *