लखनऊ में यूपी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने केजीएमयू परिसर स्थित मजार पर चादर चढ़ाकर मजार को लेकर चल रहे विवाद पर सियासी संदेश दिया। चादरपोशी के बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने भाजपा सरकार पर तीखा हमला करते हुए इसे इतिहास और विरासत के खिलाफ साजिश करार दिया। “केजीएमयू से पहले की मजार, इतिहास से छेड़छाड़ नहीं होने देंगे” अजय राय ने कहा कि यह मजार केजीएमयू की स्थापना से भी पहले से यहां मौजूद है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार विकास कार्यों पर ध्यान देने के बजाय ऐतिहासिक और सांस्कृतिक प्रतीकों को निशाना बना रही है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने साफ कहा कि इतिहास को मिटाने की किसी भी कोशिश का विरोध किया जाएगा। विकास के नाम पर सियासत, हर जगह तोड़फोड़ का आरोप अजय राय ने कहा कि मौजूदा सरकार हर जगह सिर्फ तोड़फोड़ की नीति पर काम कर रही है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि जब विकास करने की क्षमता नहीं बचती, तब ध्यान भटकाने के लिए ऐसे मुद्दे खड़े किए जाते हैं। कांग्रेस किसी भी कीमत पर लखनऊ की ऐतिहासिक पहचान से समझौता नहीं करेगी। नवाबी दौर की विरासत बताया, मेडिकल कॉलेज से जोड़ा इतिहास कांग्रेस नेता ने कहा कि लखनऊ नवाबों की तहज़ीब और विरासत का शहर है। यहां की इमारतें, मजारें और दरगाहें सिर्फ धार्मिक स्थल नहीं, बल्कि शहर के इतिहास का हिस्सा हैं। संभव है कि इन्हीं बुजुर्गों की कृपा और विरासत के चलते इस स्थान पर मेडिकल कॉलेज की स्थापना हो सकी और जमीन उपलब्ध हुई। अजय राय बोले- मजार को नोटिस देना भाजपा की मानसिकता अजय राय ने मजार को नोटिस दिए जाने को भाजपा की सोच का आईना बताया। उन्होंने कहा कि ऐसी कार्रवाई सामाजिक सौहार्द और सांस्कृतिक विरासत दोनों के लिए खतरनाक है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने चेतावनी दी कि अगर ऐतिहासिक स्थलों को लेकर प्रशासनिक दबाव बनाया गया, तो कांग्रेस सड़कों पर उतरकर विरोध करेगी।
https://ift.tt/ZvUyY6f
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply