DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

दक्षिण–उत्तर का संगम, अपूर्व–संजना का भव्य सांस्कृतिक विवाह समारोह:राज्यपाल संतोष गंगवार के पुत्र अपूर्व का विवाह दक्षिण भारतीय परंपराओं संग बनेगा इतिहास

जब दो संस्कृतियाँ मिलती हैं, तो सिर्फ दो लोग नहीं- दो प्रदेश, दो परंपराएँ और दो परिवार एक हो जाते हैं। झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार के बेटे अपूर्व गंगवार और बैंगलोर की इंजीनियर संजना की शादी बिल्कुल ऐसा ही संगम बनने जा रही है।
दक्षिण भारत की सौम्यता और उत्तर भारत की रौनक… दोनों की रस्में, संगीत और रंग एक ही घर में घुलने वाले हैं। बुधवार और गुरुवार को भारत सेवा ट्रस्ट, बरेली एक बार फिर उसी भव्यता का साक्षी बनेगा, जो 24 साल पहले बेटी श्रुति गंगवार के विवाह में दिखी थी। IVRI में विवाह की रस्में होगी। दो शहर, दो दिल… बैंगलोर में शुरू हुई कहानी
अपूर्व और संजना दोनों बैंगलोर की एक मल्टीलेवल कंपनी में काम करते हैं। वहीं से दोस्ती हुई, समय के साथ रिश्ता मजबूत हुआ और फिर दोनों ने जीवन भर साथ चलने का निर्णय लिया।
दोनों परिवारों की बातचीत के बाद दक्षिण भारत की संस्कारित, सौम्य संजना की उत्तर भारत के तेजस्वी, सरल स्वभाव वाले अपूर्व से शादी तय हुई। यह सिर्फ विवाह नहीं-दो भौगोलिक संस्कृतियों का सुंदर मिलन है। रिंग सेरेमनी में उमड़ा जनसैलाब, पहुंचे बड़े नेता
10 दिसंबर की शाम हुई रिंग सेरेमनी में रौनक देखते ही बनती थी। आईवीआरआई परिसर में करीब 15 हजार मेहमानों की मौजूदगी ने कार्यक्रम को भव्य बना दिया। मंच पर लगातार वीआईपी पहुंचते रहे। जिसमें डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना, पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह, वन मंत्री डॉ. अरुण कुमार, PWD मंत्री बृजेश सिंह, पूर्व सीएम कल्याण सिंह के बेटे राजू भैया, राज्य मंत्री संजय सिंह गंगवार, मेयर डॉ. उमेश गौतम, स्थानीय जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अफसरों की भी मौजूदगी रही। वैदिक मंत्रों से शुरू होगा विवाह संस्कार-उत्तर और दक्षिण दोनों की रस्में साथ-साथ
गुरुवार सुबह से ही विवाह संस्कार शुरू हो जाएगा। दक्षिण भारतीय परंपरा के नादस्वरम, उत्तर भारतीय शहनाई, और राजस्थानी ढोल-नगाड़ों की संयुक्त धुन से माहौल मंत्रमुग्ध हो जाएगा। 24 साल बाद दोबारा वही ऐतिहासिक रौनक
भारत सेवा ट्रस्ट परिसर में लगभग 24 साल बाद फिर एक बड़ा आयोजन हो रहा है। 22 अप्रैल 2002 को इसी स्थान पर बेटी श्रुति गंगवार का विवाह हुआ था, जिसकी चर्चा आज भी राजनीतिक और सामाजिक हलकों में होती है। उसी भव्यता की झलक इस बार भी दिखाई दे रही है। घर-आंगन फिर रोशनी और संगीत से जगमगा रहा है। मेहमाननवाज़ी में जुटा पूरा परिवार
दामाद सुबोध सचान और बरेली कोऑपरेटिव बैंक की अध्यक्ष श्रुति गंगवार पूरे आयोजन में सबसे व्यस्त नजर आ रहे है। अपूर्व और संजना की शादी को यादगार बनाने के लिए हर छोटी-बड़ी बात पर गंगवार परिवार खुद नजर रख रहा है। श्रुति अपने भाई की शादी में कोई कमी नहीं रहने देना चाहती है। योगी आदित्यनाथ देंगे आशीर्वाद
11 दिसंबर को विवाह का मुख्य कार्यक्रम होगा, जिसमें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विशेष रूप से पहुंचकर नवदंपती को आशीर्वाद देंगे।
इसके अलावा देश–प्रदेश से बड़ी राजनीतिक, प्रशासनिक और सामाजिक हस्तियाँ भी बरेली पहुंच रही हैं। एक ऐसा विवाह… जो सिर्फ दो परिवारों का नहीं, दो संस्कृतियों का उत्सव है
अपूर्व–संजना का ये मिलन उन खूबसूरत कहानियों में से है, जहाँ विवाह सिर्फ एक रीति नहीं- बल्कि भारत की विविधता का उत्सव बन जाता है।
दक्षिण की परंपराएँ और उत्तर की रस्में… दोनों साथ निभेंगी।
दो दिलों के साथ दो प्रदेश भी जोड़ते हुए- यह शादी बरेली में यादों की एक नई इबारत लिखने जा रही है।


https://ift.tt/QG53hHl

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *