नए साल के पहले ही दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की संवेदनशीलता एक बार फिर सामने आई है। दबंगों द्वारा मकान हड़पे जाने से परेशान पूर्व सैनिक की बेटी अंजना की पीड़ा सुनते ही मुख्यमंत्री ने हस्तक्षेप किया। महज 24 घंटे के भीतर अंजना को उसका आशियाना वापस दिलाया गया और आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। न्याय मिलने पर अंजना की आंखों से आंसू छलक पड़े और उसके मुंह से निकला- थैंक्यू योगी अंकल, गॉड ब्लेस यू। सीएम से मिलते ही बदली अंजना की तकदीर बुधवार को अंजना मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिली और उन्हें अपनी आपबीती सुनाई। उसने बताया कि चंदौली के दबंगों ने उसके मकान पर अवैध कब्जा कर लिया है, जिसके चलते वह दर-दर भटकने को मजबूर हो गई। मुख्यमंत्री ने देश की सेवा करने वाले सैनिक की बेटी की पीड़ा को गंभीरता से सुना और अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। 24 घंटे में मिला न्याय, नए साल की सौगात मुख्यमंत्री के निर्देश मिलते ही प्रशासन और पुलिस हरकत में आ गई। नए साल के पहले ही दिन अंजना की समस्या का समाधान कर दिया गया। प्रशासनिक कार्रवाई के बाद अंजना को उसका मकान वापस सौंपा गया, जिससे उसके चेहरे पर राहत और भरोसे की मुस्कान लौट आई। आरोपी बलवंत यादव और मनोज यादव गिरफ्तार मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों बलवंत यादव और मनोज कुमार यादव को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि कानून से ऊपर कोई नहीं है और दबंगई करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इंदिरानगर लखनऊ में है अंजना का मकान बताया गया कि अंजना का मकान लखनऊ के इंदिरानगर इलाके में स्थित है। लंबे समय से वह न्याय की आस लगाए बैठी थी, लेकिन मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद उसकी उम्मीदें हकीकत में बदल गईं।
https://ift.tt/fHN6n34
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply