DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

तौकीर रजा के रिश्तेदार पर 21 मुकदमे दर्ज:सीलिंग की सरकारी जमीन पर कब्जा करने वाले मोहसीन की डीएम से शिकायत

भगवा-ए-हिन्द फाउंडेशन ने जिलाधिकारी और कमिश्नर को शिकायती पत्र सौंपकर शहर के मोहसीन और उसके भाइयों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। शिकायत में कहा गया है कि जेल में बंद तौकीर रजा के चचेरे बहनोई मोहसीन ने अपने भाइयों के साथ मिलकर एक संगठित गिरोह बनाया है। फाउंडेशन का आरोप है कि यह गिरोह नगर सीलिंग की सरकारी जमीनों को अवैध रूप से कब्जा कर बेच रहा है। ‘दाढ़ी वाले मौलाना’ के रूप में चर्चित मोहसीन पर 21 आपराधिक मुकदमे दर्ज होने का दावा भी किया गया है। संगठित गिरोह बना कर जमीनों पर कब्जे का आरोप
आरोप है कि प्रेमनगर थाना क्षेत्र के सुर्खा बानखाना निवासी मोहसीन ने अपने भाइयों हस्सान और मोनीश के साथ मिलकर एक संगठित गिरोह बना रखा है। यह गैंग नगर सीलिंग की सरकारी जमीनों को औने-पौने दामों में खरीदकर उन पर अवैध कब्जा करता है और फिर उन्हें ऊंचे दामों पर बेचकर करोड़ों का मुनाफा कमा रहा है। ​तौकीर रजा से कनेक्शन और दंगे में संलिप्तता का आरोप
​शिकायती पत्र में मोहसीन के रसूख और उसके पारिवारिक संबंधों का भी हवाला दिया गया है। नासिर सिद्दीकी का दावा है कि मोहसीन दरगाह से जुड़े एक कांग्रेसी नेता का दामाद है और बरेली दंगों के मुख्य आरोपी तौकीर रजा (जो वर्तमान में फतेहगढ़ जेल में बंद है) का चचेरा बहनोई है। इतना ही नहीं, शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि 26 सितंबर 2025 को बरेली में हुए बवाल में भी मोहसीन की सक्रिय भूमिका थी। मोहसीन अपनी अवैध कोठी से ही पूरे गिरोह का संचालन कर रहा है और राजाओं जैसी सुख-सुविधाओं वाली जिंदगी जी रहा है। ​हजारों बीघा जमीन बेचने का दावा, सबूत के तौर पर फोटो संलग्न
​प्रदेश अध्यक्ष नासिर सिद्दीकी ने प्रशासन को इस गिरोह के खिलाफ पुख्ता सबूत भी सौंपे हैं। शिकायत के अनुसार, मिनी बाईपास से सटे गांवों और महलऊ, रहपुरा चौधरी जैसे इलाकों में हजारों बीघा सरकारी जमीन बेची जा चुकी है। डीएम को सौंपे गए दस्तावेजों में अवैध कॉलोनी, बिना नक्शा पास किए बनाई गई 20 दुकानों की मार्केट, सिटी स्टेशन के पास अवैध सिटी पैलेस होटल और जनकपुरी में बनी अवैध मार्केट के फोटो शामिल हैं। आरोप है कि यह गिरोह पीढ़ी-दर-पीढ़ी आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त है और इनके खिलाफ इज्जतनगर व प्रेमनगर थाने में मुकदमों की लंबी सूची है। ​गैंगस्टर और ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की मांग
​नासिर सिद्दीकी ने डीएम से मांग की है कि इस भूमाफिया गिरोह पर तत्काल हिस्ट्रीशीट खोली जाए और गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की जाए। उन्होंने अवैध रूप से अर्जित की गई संपत्तियों के ध्वस्तीकरण (बुलडोजर कार्रवाई) और जब्तीकरण की भी अपील की है। शिकायतकर्ता का कहना है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो सरकारी जमीनों का यह नेटवर्क शहर के अन्य हिस्सों में भी फैल जाएगा। अब देखना यह है कि प्रशासन इस रसूखदार ‘दाढ़ी वाले मौलाना’ और उसके गैंग पर क्या कदम उठाता है।


https://ift.tt/sgwm4Yq

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *