बहराइच के कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग अंतर्गत सुजौली थाना क्षेत्र के मोहकम पुरवा चफ़रिया गांव में शनिवार शाम एक तेंदुए के हमले में 6 साल की बच्ची की मौत हो गई। यह घटना शाम करीब 6:30 बजे हुई, जिससे पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई है। ग्राम पंचायत चफ़रिया के मोहकम पुरवा गांव निवासी राजू गौतम की 6 वर्षीय बेटी सहजल अपने घर के आंगन में खेल रही थी। तभी जंगल से निकलकर एक तेंदुआ घर में घुस आया और बच्ची को दबोच लिया। तेंदुआ बच्ची को लेकर पास के गन्ने के खेत में घुस गया। बच्ची के परिजनों और आसपास के लोगों ने शोर मचाते हुए तेंदुए का पीछा किया। लोगों को आता देख तेंदुआ बच्ची को घायल अवस्था में गन्ने के खेत में छोड़कर जंगल की ओर भाग गया। बच्ची के गले और चेहरे पर गहरे घाव थे। परिजन आनन-फानन में घायल बच्ची को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) ले गए। वहां चिकित्सक आरपी सिंह और वार्ड बॉय सतेंद्र ने बच्ची का प्राथमिक उपचार शुरू किया। हालांकि, बच्ची की हालत बेहद गंभीर होने के कारण इलाज के दौरान ही उसकी मौत हो गई। चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रधान अजीज अहमद ने बताया कि गांव का आधा हिस्सा सुजौली रेंज में और आधा हिस्सा कतर्नियाघाट रेंज में आता है।
https://ift.tt/dI2tO4c
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply