DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

‘तुम नहीं रोक पाओगे, तुम्हारी हैसियत नहीं है’:सिद्धार्थनगर में सपा सम्मेलन में विधायक सैयदा खातून का खुला सियासी चैलेंज

डुमरियागंज में विधानसभा चुनाव नजदीक आने के साथ ही राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। इसी बीच, समाजवादी पार्टी की विधायक सैयदा खातून ने बिना नाम लिए पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह को खुला सियासी चैलेंज दिया है। उन्होंने कहा, “तुम नहीं रोक पाओगे, तुम्हारी हैसियत नहीं है।” यह बयान सपा सम्मेलन के दौरान आया, जहां खातून ने क्षेत्र में अपनी सक्रिय भूमिका और आगामी चुनावों में अपनी स्थिति को मजबूत करने का संकेत दिया। यह चुनौती ऐसे समय में आई है जब डुमरियागंज की राजनीति में बयानबाजी और इशारों-इशारों में हमले बढ़ गए हैं। पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह, जो खुद को हिंदू नेता के रूप में स्थापित करते हैं, अपने विवादित बयानों के लिए अक्सर चर्चा में रहे हैं। उन्होंने पहले “10 मुस्लिम लड़कियां लेकर आओ, नौकरी हम देंगे”, मजार-मस्जिद पर टिप्पणी और खेल प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों का खतना चेक कराने जैसी बातें कहकर राजनीतिक हलकों में हलचल मचाई थी। इन बयानों के कारण उन्हें कट्टर हिंदू नेता के तौर पर देखा जाने लगा।
पिछले विधानसभा चुनाव में सैयदा खातून ने समाजवादी पार्टी के टिकट पर राघवेंद्र प्रताप सिंह को हराकर डुमरियागंज सीट जीती थी। चुनाव जीतने के बाद से वह क्षेत्र में सक्रिय हैं, लेकिन राघवेंद्र प्रताप सिंह के लगातार आक्रामक बयानों के बावजूद उन्होंने लंबे समय तक सीधे तौर पर कोई पलटवार नहीं किया था। राजनीतिक समीकरणों में नया मोड़ 28 जनवरी को सिद्धार्थनगर में कपिलवस्तु महोत्सव के उद्घाटन के दौरान आया। इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मौजूद थे। आयोजन समिति ने सपा से इटवा विधायक और नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडे को आमंत्रित किया था, और डुमरियागंज की सपा विधायक सैयदा खातून भी मंच पर मौजूद थीं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंच से नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडे की खुलकर सराहना भी की, जिसे राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण माना गया।


https://ift.tt/RS4OPul

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *