DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

तीसरी शादी करते समय दूसरी पत्नी ने पति को दबोचा:सीतापुर में पहली पत्नी से तलाक, दूसरी पत्नी ने दहेज विवाद का चल रहा मुकदमा

सीतापुर के महोली थाना क्षेत्र में दहेज उत्पीड़न और वैवाहिक धोखाधड़ी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां पहली पत्नी से तलाक और दूसरी पत्नी से जुड़े दहेज उत्पीड़न का मुकदमा न्यायालय में विचाराधीन होने के बावजूद एक युवक तीसरी शादी रचाने पहुंच गया। ऐन वक्त पर दूसरी पत्नी की सूचना पर पुलिस ने पत्नी के साथ गेस्ट हाउस में छापा मारकर आरोपी पति को रंगे हाथों दबोच लिया। मछरेहटा थाना क्षेत्र के हीरापुर गंज निवासी अनुपम की पहली शादी हरदोई जनपद की रहने वाली नीतू से हुई थी, लेकिन कुछ समय बाद दोनों का तलाक हो गया। इसके बाद वर्ष 2018 में युवती अनुपम का दूसरा विवाह कोतवाली देहात क्षेत्र के पीतपुर निवासी बिपिन राजवंशी उर्फ सोनू पुत्र मुन्ना लाल के साथ हुआ। पीड़िता अनुपम का आरोप है कि शादी के कुछ ही दिनों बाद ससुराल पक्ष ने चार लाख रुपये अतिरिक्त दहेज की मांग शुरू कर दी और उसे मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा।
परिजनों के मुताबिक विवाह में खर्च के बावजूद बेटी को ससुराल में सम्मान नहीं मिला। हालात इतने खराब हो गए कि विवाह के महज दस दिन बाद ही पीड़िता को मायके लौटना पड़ा। वर्ष 2021 से दहेज उत्पीड़न और उत्पीड़न से जुड़ा मामला न्यायालय में लंबित है।

इसी बीच 5 फरवरी को पीड़िता को सूचना मिली कि उसका पति महोली थाना क्षेत्र स्थित संस्कार गेस्ट हाउस में तीसरी शादी करने की तैयारी कर रहा है। सूचना मिलते ही पीड़िता ने महोली थाने में पहुंचकर संयुक्त टीम ने तत्काल गेस्ट हाउस में छापा मारा, जहां आरोपी शादी की रस्मों में व्यस्त मिला। पुलिस ने मौके से ही उसे हिरासत में लेकर मछरेहटा थाने पहुंचा दिया।

पीड़िता ने आरोप लगाया कि यदि वह समय पर न पहुंचती तो आरोपी तीसरी शादी कर लेता। उसने कहा कि न्यायालय में मामला लंबित होने के बावजूद पति द्वारा कानून की खुलेआम अनदेखी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि अभी तक इस मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही कार्रवाई की जाएगी।


https://ift.tt/XsyPSu8

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *