लखनऊ में सुबह के समय एयर पॉल्यूशन लगातार बना हुआ है। आज कई इलाकों में AQI 200, 250 के ऊपर दर्ज किया गया जो कि ऑरेंज जोन में आता है। तालकटोरा का AQI 262 और अलीगंज में 237 तक पहुंच गया है। न्यूनतम तापमान 3 दिन से गिर रहा था लेकिन रविवार रात यह सामान्य से ज्यादा रिकॉर्ड हुआ। शहर में सुबह के समय हल्की धुंध रही। इसके बाद मौसम साफ हो गया। मौसम विभाग का अनुमान है कि आज लखनऊ में दिनभर तेज धूप बनी रहेगी। दिन का अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। रविवार को अधिकतम तापमान 24.9 डिग्री रहा। यह सामान्य से 0.4 डिग्री कम रहा। अधिकतम तापमान 10.7 डिग्री रहा या सामान्य तापमान की तुलना में 0.5 डिग्री अधिक दर्ज किया गया। लखनऊ की एयर क्वालिटी खराब लखनऊ में सुबह के समय औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI ) 202 के साथ खराब श्रेणी में बना हुआ है। तालकटोरा औद्योगिक क्षेत्र 262 अलीगंज 237 और गोमतीनगर में AQI 213 है। अंबेडकर यूनिवर्सिटी 195, कुकरैल 165 और लालबाग का AQI 137 बना हुआ है। रविवार शाम को केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की तरफ से जारी आंकड़े के मुताबिक लखनऊ का औसत AQI 208 के साथ में खराब स्तर पर रहा। कुछ दिन स्थिर रहेगा तापमान मौसम विभाग के मुताबिक राजधानी समेत पूरे प्रदेश में एक बार फिर से हवा के रुख में बदलाव आया है। इससे बादल छाए रहने के साथ में तापमान स्थिर बना रहेगा। मौसम भी साफ बना रहेगा। अरब सागर की ओर से आने वाली नम दक्षिणी-पश्चिमी हवाएं चल रहीं। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि लखनऊ में हवा की दिशा बदलने और नम हवाओं के असर से अब तापमान में बढ़त होगी। इन हवाओं के कमजोर पड़ते ही तापमान में फिर से गिरावट का दौर आएगा। फिलहाल, गलन बढ़ने के साथ में बादल छाए रहने की संभावना है। लखनऊ में अगले 5 दिन का संभावित तापमान तारीख – अधिकतम – न्यूनतम 9 दिसंबर – 25 – 10 10 दिसंबर – 25 – 10 11 दिसंबर – 25 – 11 12 दिसंबर – 26 – 11 13 दिसंबर – 26 – 11 तापमान डिग्री सेल्सियस में सोर्स – मौसम विभाग
https://ift.tt/URd2Lxl
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply