आगरा में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक तांत्रिक ने इलाज के नाम पर नाबालिग लड़की के साथ शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश की। तांत्रिक ने कहा कि लड़की के पेट में जिन्न का बच्चा है। लड़की 6 महीने की प्रेग्नेंट है। इसे हटाने के लिए उसे लड़की के साथ संबंध बनाना पड़ेगा। लड़की का कहना है कि तांत्रिक ने उसे तीन दिन तक बंधक बनाकर अपने पास रखा। एक दिन बंद कमरे में बुलाकर उसके सभी कपड़े उतरवाए और शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश की। उसने कहा कि जैसे जिन्न ने तुम्हारे साथ किया, वैसे ही मुझे भी करना पड़ेगा। तभी वो बच्चा गायब होगा। लड़की ने बताया कि जब उसने इसका विरोध किया तो तांत्रिक ने वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी दी। तीन दिन बाद 21 दिसंबर को जब लड़की वहां से निकली तो उसने पूरी कहनी अपनी बहन को बताई। इस पूरी घटना में तांत्रिक के साथ तीन लोग और शामिल थे। 31 दिसंबर को परिजनों ने मामले की शिकायत पुलिस से की। तहरीर के आधार पर शिकायत दर्ज कर ली है। मामला जगदीशपुर थाना क्षेत्र के एक गांव का है। अब जानिए पूरा मामला…. 17 साल की लड़की फतेहपुर सीकरी की रहने वाली है। लड़की की मां ने बताया- 16 दिसंबर को एक तांत्रिक हमारे गांव आया था। वहां पर ढोल नगाड़े बज रहे थे। उसी दौरान मेरे ससुर, बेटे और बेटी अपने खेत जा रहे थे। ढोल उसी समय कुछ खाने के लिए दे दिया। जिससे उनका सिर में दर्द हो गया है। इसके बाद तांत्रिक ने बोला की मुझे आपके घर चलना पड़ेगा। घर आने के बाद पीड़िता के दादा से कहा की तुम्हारे घर में भूत-प्रेत है। इसके बाद बाबा अगले दिन ढाेल नगाड़े के साथ 10 से 15 लोगों के साथ घर आ गया। उसके हाथ में सफेद रंग की बोतल थी। घर में बेटी,बेटे और देवरानी सहित चार लोगों के वो जल पिलाया। और तमाशे कराने लगा। इससे उसने घर के लोगों से काफी पैसे ऐठ लिए। बाबा ने जाते समय मेरी बेटी के बारे बोला की वो 6 महीने की प्रेगनेट है। लेकिन ये बच्चा जिन्न का है। घर वालो ने कहा की ऐसा नहीं है। इसके बाबा बोला डॉक्टर के पास ले जाओगे तो इसकी जान को खतरा है। इससे उसने हमें डरा दिया, इससे हम अंधविश्वास में आ गए। और गांव समाज की बेज्जती से बचने के लिए हमने उससे पूछा की क्या करना पड़ेगा। आपको मेरे यहां पर जगदीशपुर अमरपुरा ट्रांसफर वाली गली भैरव मंदिर पर आना पड़ेगा, वहीं पर इसकी भेट दी जाएगी और इसका इलाज किया जाएगा। इलाज कराने के लिए घर से शनिवार को सुबह तीन लोग उसके यहां पर पहुंच गए। इसके बाद एक दाई बुलाई गई, जहां बाबा ने कहा की इनको 40 साल का अनुभव है। इसके बाद बेटी को बंद कमरे में ले गए। बेटी ने कहा क्या करना है, कैसे भेट होगी। बाबा बोला की कपड़े उतारने पड़ेगे। जो जिन्न ने किया है। वो सब मुझे करना पड़ेगा। इसका युवती ने विरोध किया। कहा की में ये नहीं करूंगी। जो साथ में दाई थी। उसने कहा बेटा ठीक हो जाओगी। कपड़े तो उतारने पड़ेगे। दाई ने उसके कपड़े उतरवाए। मोबाइल से वीडियो बना ली। कहा- अगर तूने नहीं किया, तो तेरे घर वालो से कह देंगे की ये बच्चा गांव में से किसी लड़के का है। जहां लड़की ने कहां की बोल दो लेकिन में कोई भी गंदा काम नहीं करूंगी। इसके बाद वो चिल्लाने लगी। लेकिन बाहर खड़े लोगों ने कहा की जिन्न को उतारा जा रहा है। इससे घर के लोगों को पता नहीं चल सका। बड़ी मुश्किल से वो बाहर आई। जहां पर वो वीडियो की धमकी देने लगा। लेकिन पता नहीं है की उसके पास वीडियो है की नहीं। बाहर आने के बाद युवती ने सबसे पहले अपनी बहन को बताया। दीदी ये मेरे साथ गलत करने की कोशिश कर रहा था। दो दिन तक लड़की को अपने पास ही रखा। पता नहीं ऐसा क्या पानी पिलाता था। जिससे दोनों लड़कियों को होस नहीं रहता था। किसी को फोन नहीं करने दे रहा था। भतीजी ने फोन चुरा कर दादा को फोन किया। घटना की जानकारी रविवार को पीड़िता के माता पिता को हुई। इसके बाद दोनों पंजाब से आए। इसके बाद बुधवार को थाना जगदीशपुरा थाना ने तहरीर दी है। पुलिस तांत्रिक बाबा की धरपकड़ में जुट गई है।
https://ift.tt/RmeFEHr
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply