DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

डोहरा चौराहे के पास से 712 ग्राम अफीम बरामद:पुलिस ने घेराबंदी कर एक तस्कर को किया गिरफ्तार, एक फरार

बरेली पुलिस ने एक तस्कर को 712 ग्राम अवैध अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद अफीम की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 17 लाख रुपये आंकी गई है। इस मामले में एक अन्य आरोपी मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है। पुलिस टीम 18/19 फरवरी की रात डोहरा चौराहे के पास गश्त कर रही थी। इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि एक व्यक्ति बड़ी मात्रा में मादक पदार्थ लेकर सम्राट अशोक नगर की ओर जा रहा है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने घेराबंदी की। संदिग्ध व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगा, लेकिन टीम ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 712 ग्राम अफीम बरामद हुई। पूछताछ में उसकी पहचान एजाज नगर गौटिया, थाना बारादरी निवासी मो. असगर (35) के रूप में हुई। मो. असगर ने पुलिस को बताया कि उसकी मीट की दुकान है। इसी दौरान उसकी मुलाकात अमन नामक युवक से हुई, जिसने उसे अधिक मुनाफे का लालच देकर अफीम बेचने के धंधे में शामिल कर लिया। आरोपी ने स्वीकार किया कि वह पहले भी एक बार अफीम बेच चुका था और इस बार भी बिक्री के लिए निकला था। पुलिस के अनुसार, अफीम की सप्लाई शेर अली गौटिया, थाना बारादरी निवासी अमन द्वारा की जाती थी। छापेमारी के दौरान अमन अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। इस मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपी को बरामद माल के साथ न्यायालय में पेश कर रिमांड की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, मो. असगर के खिलाफ वर्ष 2021 में थाना बिथरी चैनपुर में अपहरण का एक मामला भी दर्ज है।


https://ift.tt/RNQ016p

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *