मेरठ की डॉ. शीबा खान ने फेमस होने के लिए विवादित वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। डॉ. शीबा ब्लैक डे के वीडियो के जरिए नाम कमाना चाहती थी, ताकि उसकी क्लिनिक पर पेशेंट भी बढ़ें। मगर इस पोस्ट पर पुलिस ने डॉक्टर को हिरासत में लिया। चालान करने के बाद थाने से छोड़ दिया। डॉ. शीबा की सोशल मीडिया प्रोफाइल देखें तो वहां फर्टिलिटी, प्रेग्नेंसी प्रोसेस और गर्भवती महिलाओं से रिलेटेड तमाम कंटेंट है। बावजूद इसके उसने 6 दिसंबर को ब्लैक डे के नाम से एक विवादित पोस्ट किया। 1 मिनट 8 सेकेंड के इस वीडियो में डॉ. शीबा अपने क्लिनिक में चेयर पर बैठी है। वो किसी से बात कर रही है। इसके साथ ही बैकग्राउंड में एक विवादित ऑडियो चल रहा है। इस पर ब्लैक डे भी लिखा है। मुस्लिम नेता के ऑडियो को यूज किया था। हिंदू संगठनों ने यह वीडियो देखा और पुलिस में शिकायत कर दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर डॉ. शीबा के खिलाफ मुकदमा लिखा। उसे थाने में लेकर आए, पूछताछ की गई। इसके बाद एसडीएम कोर्ट उसे चालान काटकर छोड़ दिया। सीओ पंकज लवानिया का कहना है कि पुलिस पूछताछ में डॉ. शीबा ने बताया कि उसने फेमस होने के लिए यह वीडियो पोस्ट किया है। फीमेल हेल्थ के वीडियो किए हैं पोस्ट
मूल रूप से सीना गांव की रहने वाली डॉ. शीबा खान अब्दुल्लापुर में अपना क्लिनिक चलाती है। जबकि उसका पति दुबई में कारोबारी है। वहीं रहता है। डॉ. शीबा के सोशल मीडिया पर 400 से ज्यादा वीडियो पोस्ट किए हैं। इसमें अधिकांश वीडियो फीमेल हेल्थ, डिलिवरी, चाइल्ड हेल्थ के हैं। इसके अलावा प्रेग्नेंसी के प्रोसेस को बताने वाले ट्यूटोरियल वीडियो भी डॉ. शीबा ने अपने अकाउंट्स पर शेयर किए हैं। कई वीडियो में वो मरीजों का चैकअप करते हुए नजर आ रही है। कुछ बच्चों से जुड़े हेल्थ वीडियो भी पोस्ट किए गए हैं। पहले भी धार्मिक टिप्पणी का कंटेंट शेयर किया 2 अक्टूबर को भी डॉ. शीबा ने धार्मिक स्थलों से जुड़ा एक वीडियो पोस्ट किया है। जिस पर लोगों ने कमेंट किया है। डॉ. शीबा के जो वीडियो हैं उसमें अक्सर वो नॉर्मल डिलिवरी करना दिखाती है। उसके कई वीडियो पर धार्मिक संदेश शेयर किए हैं। कुरान की आयतों के ऑडियो को उसने अपने वीडियोज में शेयर किया है। ऐसे ही एक वीडियो पोस्ट करने पर हंगामा हो गया। बताया ये भी जा रहा है कि डॉ. शीबा जहां क्लिनिक चलाती है वहां और भी डॉक्टर की क्लिनिक है, इसी कंपटीशन के चलते डॉ. ने ये वीडियो शेयर किया। ताकि वो फेमस हो जाए।
https://ift.tt/kVWeT0B
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply