लखनऊ निवासी डॉ. राघवेन्द्र दुबे को 26 जनवरी 2026 को ‘भारत सेवा रत्न अवार्ड-2026’ से सम्मानित किया जाएगा। यह राष्ट्रीय समारोह जयपुर स्थित राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर के ऑडिटोरियम में आयोजित होगा। उन्हें शिक्षा उत्थान, सामाजिक सेवा और जनकल्याण के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए यह सम्मान दिया जा रहा है। डॉ. राघवेन्द्र दुबे एक प्रतिष्ठित शिक्षाविद् और समाजसेवी हैं। वह उत्तर प्रदेश पुलिस (112) में बहराइच में उप-निरीक्षक के पद पर तैनात सुरेन्द्र कुमार दुबे के पुत्र हैं। डॉ. दुबे वर्तमान में YSS INDIA के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष के रूप में भी कार्यरत हैं। प्रमुख संस्थानों में एकेडमिक हेड और प्रख्यात अध्यापक के रूप में सेवाएं दी शिक्षा के क्षेत्र में उनका लंबा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली के डॉ. मुखर्जी नगर में SD IAS, Shashi Karna Classes, Vedanta IAS और TET GYAN Coaching जैसे कई प्रमुख संस्थानों में एकेडमिक हेड और प्रख्यात अध्यापक के रूप में सेवाएं दी हैं। यूपीएससी शिक्षण में उनका व्यापक अनुभव रहा है और वे कई राष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठित संस्थाओं से जुड़े रहे हैं। डॉ. दुबे छात्र हित को सर्वोपरि मानते हुए गुणवत्तापूर्ण और परिणाम-केंद्रित मार्गदर्शन प्रदान करते हैं। ग्रामीण और वंचित वर्ग के बच्चों के लिए उन्होंने निःशुल्क कोचिंग, करियर काउंसलिंग और शिक्षण गुणवत्ता सुधार हेतु सराहनीय प्रयास किए हैं। उनके मार्गदर्शन में सैकड़ों विद्यार्थियों ने बेहतर शिक्षा प्राप्त कर अपना करियर बनाया है। 15 अगस्त 2025 को ‘राष्ट्रीय गौरव पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया था इससे पहले, 15 अगस्त 2025 को उन्हें ‘राष्ट्रीय गौरव पुरस्कार’ से सम्मानित किया जा चुका है। शिक्षा एवं भाषा सेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए उन्हें ‘विश्व हिंदी सम्मान’, ‘हिंदी सेवा सम्मान’ और ‘राष्ट्रीय गौरव सम्मान’ जैसे कई अन्य पुरस्कार भी मिले हैं। डॉ. राघवेन्द्र दुबे विश्व हिंदी परिषद के सदस्य भी हैं। राष्ट्रीय ज्युरी ने उनके सार्थक और निरंतर योगदान को देखते हुए उन्हें वर्ष 2026 के ‘भारत सेवा रत्न अवार्ड’ के लिए चुना है। इस उपलब्धि पर उनके परिवार और शहर में खुशी का माहौल है।
https://ift.tt/IPvCeTh
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply