सोनभद्र में एक निजी अस्पताल के संचालक ने सीएचसी केकराही के एक डॉक्टर और एक भाजपा नेता पर रिवाल्वर तानने का गंभीर आरोप लगाया है। शिकायतकर्ता ने सोमवार रात रॉबर्ट्सगंज कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। निजी अस्पताल के संचालक डॉ. सूर्य प्रकाश पांडे और प्रशांत पांडे ने अपनी शिकायत में बताया कि 2 फरवरी की रात वे दाना पानी रेस्टोरेंट में मौजूद थे। तभी कथित भाजपा नेता विपिन तिवारी और डॉ. गुरु प्रसाद वहां आए। डॉ. गुरु प्रसाद, जो पहले निजी अस्पतालों के नोडल अधिकारी रह चुके हैं। उन्होंने खुद को अभी भी नोडल अधिकारी बताते हुए विपिन तिवारी के माध्यम से उनसे पैसों की मांग की। शिकायत के अनुसार, जब उन्होंने इसका विरोध किया तो विपिन तिवारी ने रिवाल्वर निकाल ली और उन्हें जान से मारने की धमकी देते हुए गालियां दीं। डॉ. गुरु प्रसाद ने उनके अस्पताल के संचालन को लेकर सवाल उठाए और उसे ‘अवैध’ बताया। उन्होंने प्रशांत पांडे के हाथ से फोन छीन लिया और अस्पताल से संबंधित कागजात मांगने लगे। मामले को गंभीर होता देख प्रशांत पांडे ने विपिन तिवारी से रिवाल्वर छीन ली और उसकी मैगजीन खाली कर दी। उन्होंने मैगजीन से निकली दो गोलियां रॉबर्ट्सगंज कोतवाली में जमा करा दी हैं। प्रशांत पांडे ने आरोप लगाया है कि डॉ. गुरु प्रसाद पैसे वसूलने के इरादे से धमकी भरी बातें कर रहे थे। उन्होंने इस घटना को ‘चिंताजनक’ बताया और असलहे के दुरुपयोग पर अपनी चिंता व्यक्त की।इस मामले में केकराही के डॉक्टर और पूर्व नोडल के साथ कथित भाजपा नेता पर एफआईआर दर्ज कार्यवाही की मांग की गई है। कोतवाली में शिकायत देने के बाद, प्रशांत पांडे ने उच्च अधिकारियों से भी बात की है, जिन्होंने वैधानिक कार्रवाई का आश्वासन दिया है। इस पूरे मामले में रॉबर्ट्सगंज कोतवाली प्रभारी रामस्वरूप वर्मा ने बताया कि तहरीर प्राप्त हुआ है जांच की जा रही है जो भी तत्व सामने आएंगे उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
https://ift.tt/CditQSP
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply