चकेरी थाना क्षेत्र में बुधवार को रामादेवी-नौबस्ता फ्लाईओवर पर गुरु हरराय स्कूल के सामने तेज रफ्तार वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। घटना में बाइक में सवार चाचा भतीजे की मौके पर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रामादेवी नौबस्ता फ्लाईओवर में हुआ हादसा थाना बिधनू के गढ़ेवा, मंझावन निवासी रघुराज सिंह (50) अपने भतीजे हिम्मत सिंह (27) के साथ सुबह 9 बजे ड्योढ़ी घाट मृतक पिता हीरालाल का मृत्यु प्रमाण पत्र लेने निकले थे। वहां से वापस घर लौट रहे थे। इस दौरान रामादेवी से नौबस्ता फ्लाईओवर पर गुरु हर राय स्कूल के सामने तेज रफ्तार वाहन ने पीछे से टक्कर मार दिया। जिससे चाचा भतीजे की मौके पर मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। चाचा किसान और भतीजा है ड्राइवर हिम्मत सिंह के परिवार में पत्नी प्रेमलता (24) बेटी काव्य (2) व बाबू ( 9 माह) है। हिम्मत कार ड्राइविंग करते थे। रघुराज यादव के परिवार पत्नी अनिता (45), बेटा (24) के साथ रहते थे। रघुराज किसानी करते हैं। घटना के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। थाना प्रभारी चकेरी अजय मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। 2011 में रघुवीर के पिता हीरालाल की हुई थी मौत
हादसे में मृतक रघुलाल के बेटे निखिल ने बताया कि 2011 में दादा हीरालाल की मौत हो गई थी। दो दिन पहले पिता बैंक गए थे। वहां मौजूद अफसर ने दादा का मृत्यु प्रमाण पत्र मांगा था। पिता और चचेरे भाई हिम्मत यादव ड्योढ़ी घाट मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए रसीद लेने बुधवार की सुबह 8 बजे निकले थे। दोपहर में चकेरी पुलिस ने एक्सीडेंट की सूचना दी।
https://ift.tt/LewnHVI
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply