संभल में डी-फार्मा छात्र ने एकतरफा प्यार में 2 सगे भाइयों की अपहरण के बाद हत्या कर दी थी। पुलिस ने एक भाई का शव लापता होने के चौथे दिन और दूसरे का 17 दिन बाद बरामद किया था। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी लड़कों की बहन से शादी करने की जिद पर अड़ा था। घर जाकर उसने हंगामा भी किया था। लड़की और उसके पिता ने आरोपी की चिमटे से पिटाई भी की थी। पिटाई के बाद आरोपी ने दोनों भाइयों को देख लेने की धमकी दी थी। पिता ने पहले अपहरण, फिर हत्या की एफआईआर दर्ज कराई थी। पुलिस ने अब आरोपी को नामजद किया है। उसकी तलाश की जा रही है। मामला थाना बहजोई क्षेत्र का है। अब पढ़िए पूरा मामला… रामौतार मैथरा धर्मपुर गांव में परिवार के साथ रहते हैं। उनके दो बेटे अमरपाल (11) और कमल सिंह (10) और एक 16 साल की बेटी थी। 26 नवंबर की शाम दोनों भाई अपने ननिहाल थाना धनारी क्षेत्र के मझोला गांव से बारात में शामिल होने के लिए पिकअप में बैठकर निकले थे। दोनों भाई बारात में नहीं पहुंचे, तो परिवार चिंता हुई। उनकी तलाश शुरू कर दी। थाना धनारी पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। बारातियों की जानकारी पर पिता ने थाना धनारी में बदायूं के गांव सरैरा निवासी धर्मवीर (24) के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई। बारातियों ने बताया कि था धर्मवीर, दोनों भाइयों को बाइक से बारात छोड़ने के बहाने साथ ले गया था। बड़े भाई का खेत में और छोटे का तालाब में मिला था शव
29 नवंबर को थाना रजपुरा क्षेत्र के गांव सिंघौली कल्लू में गन्ने के खेत में बड़े भाई अमरपाल सिंह का शव मिला। 17 दिन बाद 12 दिसंबर को थाना धनारी क्षेत्र के गांव भकरौली के तालाब से कमल सिंह का शव मिला। तालाब से कुत्ता पानी पीते समय बॉडी को खींचकर बाहर ले आया था। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी थी। इसके बाद पिता की शिकायत पर आरोपी धर्मवीर के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई। पिता बोले- आरोपी घर आकर बेटी से लड़ रहा था
पिता रामौतार ने कहा- दोनों बेटे मेरे साथ ससुराल गए थे। बेटे बारात में जाने की जिद करते हुए वहीं रुक गए थे। बेटी अकेली थी, इसलिए मैं घर आ गया था। घर पहुंचा तो धर्मवीर मेरी बेटी से लड़ाई कर रहा था। शादी करने की जिद कर रहा था। मेरी बेटी इसका विरोध कर रही थी। मैंने विरोध किया, तो मुझसे मारपीट करने लगा। मेरी बेटी ने उसे झपट दिया। चिमटे से उसकी पिटाई कर दी। घर से जाते समय बेटी से बोला- तेरे दोनों भाइयों को देख लूंगा। आरोपी और मृतकों का परिवार रिश्तेदार धर्मवीर चंदौसी के एक इंस्टीट्यूट से डी-फार्मा की पढ़ाई कर रहा है। वह एक मेडिकल स्टोर पर भी काम करता है। आरोपी धर्मवीर और मृतक लड़कों के नाना चचेरे भाई हैं। धर्मवीर की ननिहाल गांव मझोला में है। उसके नाना का नाम भूप सिंह है। वहीं मृतक भाइयों की ननिहाल भी इसी गांव में है। उनके नाना का नाम कल्याण सिंह है। ASP दक्षिणी अनुकृति शर्मा ने कहा- दोनों बच्चों की अपहरण के बाद हत्या की गई। आरोपी की तलाश की जा रही है। कल मिले शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया है। रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगा कहां-कहां चोट है और कितने दिन पहले हत्या की गई है। —————————— ये खबर भी पढ़िए… बच्ची को मां के बगल से उठा ले गया भेड़िया:बहराइच में चिल्लाते हुए पीछे-पीछे दौड़ी, 11 घंटे बाद डेढ़ किमी दूर मिली हड्डियां यूपी के बहराइच में भेड़िए खूंखार हो गए हैं। शनिवार तड़के मां के बगल में सो रहे एक साल की बच्ची को भेड़िया उठा ले गया। जबड़े में दबाते ही बच्चे की चीख निकल गई और मां जाग गई। उसने शोर मचाया तो भेड़िया भागने लगा। मां चिल्लाते हुए पीछे-पीछे दौड़ी, लेकिन भेड़िया गन्ने के खेत में घुस गया। पढ़िए पूरी खबर…
https://ift.tt/SnyvdGL
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply