DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

डीएम ने 62 शिकायतों में से 4 का निस्तारण कराया:तहसील दिवस पर सरधना पहुंचे थे जिलाधिकारी और एसपी देहात, विभिन्न पटल का भी निरिक्षण किया

जिलाधिकारी डॉ. वी.के. सिंह की अध्यक्षता में तहसील सरधना में सम्पूर्ण समाधान दिवस संपन्न हुआ। इस दौरान कुल 62 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 4 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को शेष शिकायतों के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। जिलाधिकारी डॉ. वी.के. सिंह ने जोर देकर कहा कि आमजन की शिकायतों का निस्तारण प्रदेश सरकार की प्राथमिकताओं में है। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापरक निस्तारण करें।
समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतें चकरोड पर अवैध कब्जा हटवाने, भूमि की पैमाइश कराने, पेंशन की मांग, तथा पुलिस, राजस्व, समाज कल्याण, विकास और चकबंदी सहित विभिन्न विभागों से संबंधित थीं। कुल 62 शिकायती-प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 4 का मौके पर समाधान किया गया और शेष के लिए संबंधित अधिकारियों को समय सीमा के भीतर निस्तारण के आदेश दिए गए। इसके उपरांत, जिलाधिकारी ने तहसील सरधना के विभिन्न पटलों का निरीक्षण किया। उन्होंने तहसीलदार कोर्ट, नायब तहसीलदार कोर्ट, सी.आर.ए. सेक्शन, आर.के. सेक्शन और अभिलेखागार कक्ष का दौरा किया। उन्होंने पटलों पर जाकर रजिस्टरों और पत्रावलियों का अवलोकन किया और संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने तहसील परिसर में साफ-सफाई, जनसुविधाओं और राजस्व न्यायालयों में मामलों के निस्तारण की प्रगति का भी जायजा लिया। इस अवसर पर सीडीओ नूपुर गोयल, एसपी देहात अभिजीत कुमार, अपर जिलाधिकारी प्रशासन सत्य प्रकाश सिंह, सीएमओ डॉ. अशोक कटारिया, एसडीएम सरधना उदित नारायण सेंगर सहित जनपद स्तरीय अधिकारी, तहसील के अधिकारी, कर्मचारी और आमजन उपस्थित रहे।


https://ift.tt/pO8GLZk

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *