ब्रह्मपुरी स्थित कृष्णापुरी के प्राथमिक विद्यालय में शुक्रवार को डीएम डॉ वीके सिंह ने स्मार्ट क्लास का उद्घाटन किया गया। इस दौरान उन्होंने पांचवी कक्षा के बच्चों से 17 और 19 का पहाड़ा सुना, इतना ही नहीं देश के प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, राष्ट्रपति समेत राज्यपाल का नाम पूछा, बच्चों ने डीएम को सही जवाब दिया। इसके बाद उन्होंने बच्चों को चॉकलेट दी। ठंड कम होने पर दिल्ली स्थित चिड़ियाघर घूमाने का प्रॉमिस भी किया। कार्यक्रम की शुरुआत में विद्यालय की छात्राओं ने तिलक लगाकर जिलाधिकारी व अतिथियों का स्वागत किया। इसके बाद जिलाधिकारी ने कक्षा 5 के विद्यार्थियों से 17 और 19 के पहाड़े सुने और सामान्य ज्ञान से जुड़े सवाल पूछे, जैसे देश के प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति कौन हैं। बच्चों ने अधिकतर सवालों के सही जवाब देकर अधिकारियों को प्रभावित किया। साथ ही जिलाधिकारी ने बच्चों से स्कूल में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। पढ़ाई के स्तर की सराहना की। इसके बाद सभी बच्चों को चॉकलेट भी वितरित की गई।
इसके बाद जिलाधिकारी ने बच्चों के साथ फीता काटकर स्मार्ट क्लास का उद्घाटन किया। स्मार्ट बोर्ड पर बच्चों से गणित के सवाल हल करवाए। दिल्ली जू ले जाने के निर्देश
जिलाधिकारी डॉ. वीके सिंह ने बीएसए को निर्देश दिए कि 10 दिन बाद मौसम अनुकूल होने पर, बच्चों के अभिभावकों की सहमति लेकर विद्यालय के इच्छुक बच्चों को दिल्ली जू ले जाया जाए। उन्होंने कहा कि इससे बच्चों का ज्ञान बढ़ेगा और उनकी जू घूमने की इच्छा भी पूरी होगी। 60 स्कूल बनाए जाएंगे मॉडर्न
जिलाधिकारी ने बताया कि मेरठ जनपद में इस वित्तीय वर्ष में 60 सरकारी विद्यालयों को मॉडर्न स्कूल बनाने का लक्ष्य रखा गया है। प्राथमिक विद्यालय कृष्णापुरी में गेल के सहयोग से स्मार्ट बोर्ड लगाया गया है। डीएम ने कहा कि बच्चों का पढ़ाई स्तर काफी अच्छा है, स्कूल की साफ-सफाई संतोषजनक है और मिड-डे मील, स्वेटर, जूते-मोजे, फर्नीचर जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। शासन और मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने विद्यालय के प्रधानाध्यापक, शिक्षकों और गेल के जीएम विनय कुमार को इस पहल के लिए बधाई दी और उम्मीद जताई कि आगे भी अन्य विद्यालयों में इसी तरह का सहयोग मिलेगा।
https://ift.tt/MyhDNcO
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply