DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

डीएम ने चार अभियुक्तों को किया जिलाबदर:गुण्डा नियंत्रण एक्ट के तहत 6 महीने के लिए निष्कासित

अमेठी के जिला मजिस्ट्रेट संजय चौहान ने गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत बड़ी कार्रवाई की है। उन्होंने चार अभियुक्तों को छह माह के लिए जनपद की सीमा से निष्कासित (जिला बदर) कर दिया है। यह कार्रवाई उन व्यक्तियों के खिलाफ की गई है, जिनका आसपास के क्षेत्रों में आतंक और भय व्याप्त है। उनके विरुद्ध कोई भी व्यक्ति बोलने या साक्ष्य देने का साहस नहीं करता। जिला मजिस्ट्रेट द्वारा जिला बदर किए गए चार अभियुक्तों में जायस थाना क्षेत्र के पूरे अमिया सराय महेशा निवासी अफजल पुत्र मुंशीर, लालबाबू पुत्र फौजदार, अफसर पुत्र जब्बार और मुंशीर पुत्र भुल्लू शामिल हैं। इन सभी को 27 जनवरी 2026 से छह माह की अवधि के लिए जनपद की सीमा से निष्कासित किया गया है। इसके साथ ही, जिला मजिस्ट्रेट अमेठी ने जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय गुंडा तत्वों और आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त लोगों से सख्ती से निपटने के निर्देश दिए हैं। पुलिस को यह भी कड़े निर्देश दिए गए हैं कि यदि किसी भी थाना क्षेत्र में असामाजिक तत्वों द्वारा लोक शांति और लोक सुरक्षा भंग करने का प्रयास किया जाता है, तो उनके विरुद्ध तत्काल निरोधात्मक कार्रवाई की जाए।


https://ift.tt/bFIhSJf

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *